फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   todays active corona cases of jammu kashmir 6 april 2021 Jammu and Kashmir reports 561 new COVID19 cases

जम्मू-कश्मीर: 561 नए संक्रमित मिले और दो की मौत, सक्रिय मामलों की संख्या 4483

Tue, 06 Apr 2021 09:30 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 06 Apr 2021 09:30 PM IST
सार

  • संक्रमण की चपेट में हैं जम्मू-कश्मीर के सभी बीस जिले 
  • चार जिलों में टीकाकरण बढ़ाने के लिए डोज की अतिरिक्त मांग

विज्ञापन
todays active corona cases of jammu kashmir 6 april 2021 Jammu and Kashmir reports 561 new COVID19 cases
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में तेजी से कोरोना संक्रमण का प्रसार हो रहा है। मंगलवार को 561 नए संक्रमित मिले हैं, दो लोगों की मौत भी हुई है। साथ ही 230 मरीज स्वस्थ होकर घर वापस लौटे। प्रदेश में अभी कुल 1,34,015 मामले सामने आ चुके हैं। कुल 1,27,520 मरीज स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 4,483 और कुल मृतकों की संख्या 2,012 है। सरकारी व निजी संस्थानों में कर्मचारी तेजी से संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। प्रदेश के सभी बीस जिले संक्रमण की चपेट में हैं। श्रीनगर जिला सबसे अधिक प्रभावित है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लापता नहीं अगवा : सीआरपीएफ जवान राकेश्वर को हमले के बाद अपने साथ लेकर गए नक्सली, अब कर रहे ये डिमांड    
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को शालामार स्थित एलआईसी कार्यालय में पांच कर्मियों, जेएंडके बैंक शाखा के पांच कर्मियों और एक संपर्क मामले सहित प्रदेश में 442 नए संक्रमित मरीज मिले थे। जीएमसी जम्मू में 25 से अधिक संक्रमित मरीज गंभीर हालत में हैं। संक्रमित मामलों के संपर्क में आने वाले अन्य स्टाफ कर्मियों को टेस्ट करवाने को कहा गया है। सभी संक्रमित मामलों को घर पर आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि रैपिड एंटीजन टेस्टिंग के दौरान कई कर्मियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्हें कोविड प्रोटोकाल का पालन करने को कहा गया है। सोमवार को श्रीनगर जिले में सर्वाधिक 141 नए संक्रमित मामले मिले। इसमें 27 यात्री थे। पिछले दो हफ्तों से श्रीनगर जिले में सर्वाधिक संक्रमित मामले मिल रहे हैं।

ये भी पढ़ें- नक्सली हमला: 'किसी भी तरह मेरे पति को छुड़ा लाओ' लापता कमांडो की पत्नी की रुला देने वाली विनती    
 

चार जिलों में टीकाकरण बढ़ाने के लिए डोज की अतिरिक्त मांग

प्रदेश के चार प्रमुख कोविड संक्रमित जिलों में प्रतिदिन 25-25 हजार टीकाकरण के लिए अतिरिक्त वैक्सीन डोज की मांग की गई है। जिला जम्मू, श्रीनगर, बारामुला और बड़गाम में सबसे अधिक संक्रमित मामले मिल रहे हैं।

इन जिलों में टीकाकरण क्षमता को बढ़ाने के लिए स्टाफ सहित अन्य बुनियादी ढांचे को तैयार किया जा रहा है। लेकिन वर्तमान में वैक्सीन की इतनी क्षमता न होने के कारण अतिरिक्त जिलेवार वैक्सीन की मांग की गई है। पूरे अप्रैल माह में रविवार और अन्य राजपत्रित अवकाश के दिन भी टीकाकरण को जारी रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed