फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Timing fixed for the vehicles of Budha Amarnath Yatra for the first time

Budha Amarnath Yatra: बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के वाहनों के लिए पहली बार समय तय, आतंकी घटनाओं के चलते लिया निर्णय

Tue, 30 Jul 2024 04:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 30 Jul 2024 04:57 AM IST
सार

यात्रा पर आने वाले जत्थों को शाम 4 बजे से पहले और वापसी करने वालों को दोपहर 12 बजे से पहले बिंबरगली को पार करना होगा। इसके बाद किसी भी जत्थे अथवा वाहन को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
Timing fixed for the vehicles of Budha Amarnath Yatra for the first time
बूढ़ा अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग में हाल की आतंकी वारदातों का साया प्रसिद्ध बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर भी नजर आ रहा है। जिला प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए पहली बार बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर आने व जाने वाले वाहनों के लिए समय सीमा तय कर दी है। ऐसी व्यवस्था अब तक अमरनाथ यात्रा के दौरान ही जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रही है।

विज्ञापन


यात्रा पर आने वाले जत्थों को शाम 4 बजे से पहले और वापसी करने वालों को दोपहर 12 बजे से पहले बिंबरगली को पार करना होगा। इसके बाद किसी भी जत्थे अथवा वाहन को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं होगी। बजरंगदल और विश्व हिन्दू परिषद की राष्ट्रव्यापी बूढ़ा अमरनाथ यात्रा 7 से 17 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन


पुंछ के अतिरिक्ति जिला विकास उपायुक्त संदेश कुमार शर्मा ने सोमवार को यह आदेश जारी कर इसकी प्रति मंडलायुक्त, एडीजीपी जम्मू समेत सभी वरिष्ठ अफसरों को भेज दी है। प्रशासन ने आने वालों से आग्रह किया है कि इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed