{"_id":"411994972ce41afbb25dc34e60b7be55","slug":"time-is-more-powerful","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय बड़ा बलवान है रे भइया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय बड़ा बलवान है रे भइया...
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 19 Jul 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं मौजूदा समय में राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद का पिछले कुछ अर्से से हर दांव उल्टा पड़ रहा है। जानकारों का कहना है कि आजाद लोकसभा चुनाव में उधमपुर डोडा संसदीय क्षेत्र से खड़ा नहीं होना चाहते थे, इसके बावजूद हाई कमान के कहने पर खड़ा होना पड़ा और हार गए। अब आजाद समर्थक चाहते हैं कि विधानसभा चुनाव में आजाद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाए। लेकिन सोज गुट ऐसा नहीं चाहता। हाईकमान भी फिलहाल रियासत में कांग्रेस का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने का इच्छुक नहीं है। वहीं कुछ का कहना है कि आजाद का हर दांव उल्टा पड़ने के बावजूद वह राज्यसभा में विपक्ष के नेता बन गए हैं।
विज्ञापन