फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   four terrorists eliminated following encounter in Keller area of Shopian and handwara jammu kashmir

जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों ने अलग-अलग मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया

Thu, 28 Mar 2019 08:16 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 28 Mar 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
four terrorists eliminated following encounter in Keller area of Shopian and handwara jammu kashmir
मुठभेड़ स्थल - फोटो : ANI
कश्मीर घाटी में पिछले 12 घंटे के दौरान सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकियों को मार गिराया। शोपियां में मुठभेड़ स्थल से 3 एके-47 राइफल्स के अलावा अन्य हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के केल्लर में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर बुधवार रात सुरक्षाबलों ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। सूचना थी कि यारवन गांव में 3 से 4 आतंकी छुपे हुए हैं। 
विज्ञापन


बुधवार देर रात करीब 2 बजे सेना, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने इलाके की घेराबंदी की। इसी दौरान एक मकान में छुपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जवानों ने भी फायरिंग शुरू कर दी।  सुरक्षाबलों ने वीरवार तड़के तीन आतंकियों को मार गिराया। मारे गए तीनों आंतकी  हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर के एक संयुक्त समूह के सदस्य थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इनकी शिनाख्त सज्जाद खांडे, आकिब अहमद डार और बशारत अहमद मीर(सभी पुलवामा निवासी) के तौर पर हुई है। सूत्रों की मानें तो यहां आतंकियों ने ठिकाना बनाया था। वह यहां मीटिंग किया करते थे। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार,आकिब का एक बड़ा क्राइम रिकॉर्ड था जबकि सज्जाद और बशारत भी कई गतिविधियों को अंजाम दे चुके थे।  

शोपियां और पुलवामा में हिंसक प्रदर्शन
इसबीच वीरवार को आतंकियों के मारे जाने की खबर मिलने के साथ ही शोपियां और पुलवामा में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए। कई जगहों पर सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें भी हुई और उन्हे तितर - बितर करने के लिए आंसू गैस के गोलों का भी प्रयोग किया गया। इन जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गईं। 


हंदवाड़ा में मारा गया स्थानीय आतंकी
वहीं उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में वीरवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान एक स्थानीय आतंकी को मार गिराया गया। हंदवाड़ा के लंगेट इलाके के यारू गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद बुधवार रात करीब 8 बजे सेना की 30 आरआर और एसओजी द्वारा एक सांझा तलाशी अभियान चलाया गया। और करीब 12 घंटे तक चले  ऑपरेशन के बाद आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई। मारा गया आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था। आतंकी की शिनाख्त सोपोर के दानिश अहमद डार के तौर पर हुई है। आतंकी से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed