फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   three shops damaged in fire in Lal Chowk Srinagar jammu kashmir

जम्मू कश्मीर: श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर भड़की आग, तीन दुकानें जलीं

Thu, 14 Mar 2024 06:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 14 Mar 2024 06:19 PM IST
सार

श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर आग लगने से तीन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। गुरुवार को सुबह पांच मंजिला व्यावसायिक इमारत के भूतल पर एक दुकान में आग लग गई।

विज्ञापन
three shops damaged in fire in Lal Chowk Srinagar jammu kashmir
fire demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर आग लगने से तीन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। गुरुवार को सुबह पांच मंजिला व्यावसायिक इमारत के भूतल पर एक दुकान में आग लग गई। इससे दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहै है।

श्रीनगर में आग लगने से चार घर क्षतिग्रस्त

इससे पहले बुधवार को श्रीनगर शहर में एक भीषण अग्निकांड में चार घर क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार-बुधवार रात श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में पत्थर मस्जिद के पास इस्लाम यारबल इलाके में आग लगने की घटना में चार घर जल गए। उन्होंने बताया कि देर रात एक बजे पत्थर मस्जिद के पास एक घर में आग लग गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते आग ने आसपास के तीन मकानों को भी चपेट में ले लिया। अधिकारी ने बताया कि घटना आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed