फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three day Kabaddi trial from 29th

Jammu News: तीन दिवसीय कबड्डी ट्रायल 29 से

विज्ञापन
Three day Kabaddi trial from 29th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू/उधमपुर। 70वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए तीन दिवसीय चयन ट्रायल 29 फरवरी से शुरू होंगे। जम्मू-कश्मीर एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि पुरुष वर्ग में 70वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल 29 फरवरी से 2 मार्च 2024 तक सुभाष स्टेडियम दोमेल चौक उधमपुर में दोपहर 3:00 बजे आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि ट्रायल के लिए 85 किलोग्राम से कम शारीरिक वजन के खिलाड़ी पात्र होंगे। साथ ही उम्र के संबंध में कोई प्रतिबंध नहीं है। गुप्ता ने यूटी के सभी संबद्ध जिलों और क्लबों से बेल्ट फोर्स खिलाड़ियों सहित अपने पंजीकृत खिलाड़ियों को भी ट्रायल के लिए भेजने के लिए कहा। 70वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप 21 से 24 मार्च तक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स वाडिया पार्क तिलक रोड अहमदनगर (महाराष्ट्र) में आयोजित होगी।
गुप्ता ने कहा कि सभी पात्र खिलाड़ियों को दो पासपोर्ट आकार के फोटो, अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी, डोमिसाइल सर्टिफिकेट और एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया पंजीकरण कार्ड लाना होगा। बेल्ट फोर्स के खिलाड़ी जो जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं, उन्हें अपनी यूनिट से ऑफिसर इन कमांडिंग लेटर लाना होगा। वहीं, जिन लोगों ने एकेएफआई के साथ पंजीकरण नहीं कराया है, वे इस ट्रायल में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन

चयन समिति का नेतृत्व माणिक शर्मा (एनआईएस कबड्डी कोच), राम कुमार (सहायक कोच) अंकुश चिब (राष्ट्रीय पदक विजेता) करेंगे। करुण मंगोत्रा (जिला सचिव, उधमपुर) चयन समिति की सहायता करेंगे। सभी मैच मैट पर खेले जाएंगे इसलिए हर खिलाड़ी को मैट जूते पहनने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed