{"_id":"605d67318ebc3ec4965b301a","slug":"those-who-oppose-the-government-are-termed-criminals-and-terrorist-mehbooba","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ्ती का हमला, बोलीं-जो सरकार का विरोध करता है उसे अपराधी और देशद्रोही...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ्ती का हमला, बोलीं-जो सरकार का विरोध करता है उसे अपराधी और देशद्रोही...
Fri, 26 Mar 2021 10:16 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:16 AM IST
सार
- पीडीपी अध्यक्ष ने कहा, इस समय ईडी, सीबीआई और एनआईए जैसी एजेंसियों का राज
- महबूबा ने ट्वीट कर कहा कि पूछताछ के दौरान जबरदस्ती कागजों पर दस्तखत करवाए
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय के स्थानीय कार्यालय से निकलने के बाद पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आज देश में ऐसा दौर है कि जो व्यक्ति सरकार का विरोध करता है उसे अपराधी और देशद्रोही बताया जाता है। पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि इस समय देश पर ईडी, सीबीआई और एनआईए जैसी एजेंसियां राज कर रही हैं। जो व्यक्ति सरकार के खिलाफ बात करता है उसके खिलाफ शिकंजा कसा जाता है, बात सामने नहीं रखने दी जाती है।
विज्ञापन
देश संविधान के तहत नहीं चल रहा है। ऐसी बातें आगे भी चलती रहेंगी। उन्होंने कहा कि पीडीपी जिस मकसद के लिए बनाई गई थी हम उस पर कायम रहेंगे और कश्मीर मसले की बात हमेशा उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली में नहीं हुई थीं पेश
इससे पहले महबूबा दिल्ली में 15 और 23 मार्च को ईडी के सामने पेश नहीं हुई थीं। उन्होंने ईडी से श्रीनगर में पूछताछ करने का अनुरोध किया था, लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि किस मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर : हर पंचायत को मिलेंगे एक-एक करोड़ रुपये, विकास परिषद को इसका 10 गुना
महबूबा की करीबी के घर पड़ा था छापा
बता दें कि ईडी ने पिछले साल दिसंबर में महबूबा की करीबी अंजुम फाजली के घर पर छापा मारा था। यह छापा जम्मू-कश्मीर बैंक में फर्जीवाड़े से संबंधित थी। जांच एजेंसी ने इस दौरान फाजली के ठिकानों से 28 लाख रुपये जब्त किए थे। ईडी कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जम्मू-कश्मीर के एक अन्य पूर्व मुख्यममंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला से भी दो बार पूछताछ की थी और उनकी करीब 12 करोड़ की संपत्तियों को सील किया था।
मुझसे कुछ कागजों पर दस्तखत करवाए
महबूबा ने देर शाम ट्वीट कर बताया कि पूछताछ करने वाले अधिकारियों ने मुझसे जबरदस्ती कुछ कागजों पर दस्तखत करवाए हैं। मुझे नहीं पता कि उन पर क्या लिखा हुआ था। मुफ्ती ने लिखा कि मैं अपने वकील से विमर्श के बगैर हस्ताक्षर करने को तैयार नहीं थी परंतु अधिकारी नहीं माने।