{"_id":"605d2ab3b697347fb413a8e3","slug":"jammu-kashmir-news-every-panchayat-will-get-one-crore-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : हर पंचायत को मिलेंगे एक-एक करोड़ रुपये, विकास परिषद को इसका 10 गुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : हर पंचायत को मिलेंगे एक-एक करोड़ रुपये, विकास परिषद को इसका 10 गुना
Fri, 26 Mar 2021 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 26 Mar 2021 05:58 AM IST
विज्ञापन
मनोज सिन्हा
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में पंचायतों को इस साल से एक-एक करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। पहले हर पंचायत को 50 लाख रुपये दिए जा रहे थे। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज के हर स्तर पर सरकार का ध्यान है।
विज्ञापन
जिला विकास परिषदों को 10-10 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसी तरह से डीडीसी अध्यक्षों को भी सरकार की ओर से 25-25 लाख रुपये की विकास निधि दी जाएगी। यह प्रावधान पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती देंगे।
विज्ञापन
जम्मू के कनवेंशन सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में एलजी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को बीते वित्तीय वर्ष के 1.01 लाख करोड़ की तुलना में इस साल 1.08 लाख करोड़ का बजट मिला है। इसके लिए वह पीएम मोदी और वित्त मंत्री के आभारी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास, शिक्षा, पेयजल, आवास एवं शहरी विकास, सड़कों व बागवानी जैसे क्षेत्रों के बजट में खासी वृद्धि की गई है। यह सरकार की प्राथमिकता को दर्शाता है।