{"_id":"66c29dce641589e52e0605fa","slug":"theft-news-arnia-rspura-news-c-274-1-rsp1001-101196-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चक माजरा में दिनदहाड़े 8 तोले सोना और 70,000 नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चक माजरा में दिनदहाड़े 8 तोले सोना और 70,000 नकदी चोरी
Mon, 19 Aug 2024 06:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव चकमाजरा में चोरों ने घर में लगाई सेंधमारी
अरनिया। क्षेत्र के गांव चकमाजरा में चोरों ने एक घर में सेंधमारी की है। इसमें आठ तोले सोना और 70,000 रुपये नकदी चुरा ली। जानकारी के अनुसार रिटायर्ड सैन्य कर्मी यशपाल सैनी पुत्र कृष्ण चंद निवासी चक माजरा परिवार के साथ सवाखां देवस्थान पर माथा टेकने के लिए गए थे।
घर पहुंचने पर मुख्य गेट खोलकर अंदर गए तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अंदर के दरवाजों के भी ताले टूट हुए थे। घर की अलमारी टूटी हुई थी और वहां पर सोना और नकदी नहीं थी। अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
घर के मालिक यशपाल सैनी ने बताया कि चक माजरा में पहले भी चोरियां हुई हैं। ग्रामीणों ने चोरों को मौके पर पकड़ा भी है। मगर चोरियां नहीं थम रही हैं। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में चोरियों पर अंकुश लगाने की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।