फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The working hours of courts will change from May 1

Jammu News: एक मई से बदल जाएगा अदालतों के कामकाज का समय

विज्ञापन
The working hours of courts will change from May 1
जम्मू। एक मई से जम्मू संभाग की अदालतों के कामकाज के समय में बदलाव हो जाएगा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल शहजाद अजीम की ओर से नोटिस जारी कर इस बारे में जानकारी दी गई है। यह बदलाव 30 सितंबर तक लागू रहेंगे।
विज्ञापन


नोटिस के अनुसार उच्च न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालयों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक रहेगा। हाईकोर्ट रजिस्ट्री सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक काम करेगा, जिसमें 11:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आधे घंटे का ब्रेक होगा। जबकि अदालतों के कामकाज का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होगा, जिसमें 11:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आधे घंटे का ब्रेक होगा। इसके साथ ही भद्रवाह, किश्तवाड़, बटोटे, बनिहाल, गूल, बानी और उखराल को छोड़कर जम्मू संभाग की अधीनस्थ अदालतों के कार्यालय समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक होगा, जिसमें 11:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आधे घंटे का ब्रेक होगा। वहीं कोर्ट का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होगा, जिसमें 11:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आधे घंटे का ब्रेक होगा। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed