{"_id":"5c6c87cbbdec22116d2d8d57","slug":"the-governor-praised-the-security-forces-on-killing-of-jaish-militant","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैश आतंकियों को मार गिराने पर राज्यपाल ने सुरक्षा बलों की तारीफ की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैश आतंकियों को मार गिराने पर राज्यपाल ने सुरक्षा बलों की तारीफ की
Wed, 20 Feb 2019 04:18 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 20 Feb 2019 04:18 AM IST
विज्ञापन
सत्यपाल मलिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हालिया हमले के मास्टर माइंड कामरान सहित जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को मार गिराने पर सुरक्षाबलों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लिए यह गर्व की बात है कि आतंकरोधी अभियानों का वरिष्ठ अधिकारी खुद नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार, राज्यपाल ने अभियान में सेना और पुलिस के जवानों के शहीद होने पर शोक जताया और दिवंगत जवानों की आत्माओं की शांति की प्रार्थना की। उन्होंने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने आतंक रोधी अभियान में घायल ब्रिगेडियर हरबीर सिंह और पुलिस उप महानिरीक्षक (दक्षिण कश्मीर) अमित कुमार तथा उनके परिजन से बात की तथा उनका हालचाल पूछा। राज्यपाल ने विशेष रूप से ब्रिगेडियर सिंह की प्रशंसा की जो इस अभियान का नेतृत्व करने के लिए छुट्टियां खुद से बीच में छोड़कर ड्यूटी पर लौट आए।
विज्ञापन
इससे पहले राज्यपाल ने अपने सलाहकार के विजय कुमार को श्रीनगर जाकर घायल जवानों के लिए सर्वश्रेष्ठ संभव चिकित्सा मदद सुनिश्चित करने को कहा। इस बीच प्रवक्ता ने कहा कि राज्यपाल देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे रियासत के छात्रों की स्थिति पर निजी रूप से नजर रखे हुए हैं।