{"_id":"5f0c47bf8ebc3e637f2bb58d","slug":"terrorists-who-killed-the-bjp-leader-wasim-and-his-family-will-be-avenged-said-bjp-national-general-secretary-ram-madhav","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता वसीम और उनके परिवार की हत्या का बदला लेंगेः राम माधव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता वसीम और उनके परिवार की हत्या का बदला लेंगेः राम माधव
Mon, 13 Jul 2020 05:08 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 13 Jul 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी हमले में मारे गए भाजपा नेता वसीम बारी, उनके भाई और पिता को रविवार को श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा की तरफ से श्रीनगर के टैगोर हाल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव और उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने बांदीपोरा भी उनके घर पहुंचे। परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः पर्यटकों के लिए कल से खुलेंगे जम्मू-कश्मीर के द्वार, बेहद खूबसूरत हैं घाटी के ये स्थान
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा कि जिन आतंकियों ने भी ये कायरतापूर्ण काम किया, जल्द उनसे बदला लिया जाएगा। इस दुख की घड़ी में पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता वसीम बारी के परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सुरक्षा मुहैया कराने पर भी बात की।
विज्ञापन
बता दें कि बांदीपोरा में बुधवार रात भाजपा नेता वसीम बारी, उनके पिता और छोटे भाई की हत्या को लश्कर के आतंकियों ने हत्या कर दी थी। इनमें एक पाकिस्तानी और दूसरा स्थानीय आतंकी शामिल है।
अद्भुतः सैलानियों को जन्नत का एहसास कराते हैं ये नजारे, यहीं है 101 तालाबों का संगम, देखें तस्वीरें