फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorists snatched Weapon from a police man at shamsipora crossing in kulgam south Kashmir

कायराना हरकत: कुलगाम में आतंकियों ने पुलिसकर्मी से छीना हथियार, दहशतगर्दों को सता रहा है मौत का खौफ

Sun, 25 Jul 2021 02:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 25 Jul 2021 02:37 PM IST
सार

कुलगाम के शम्सीपोरा इलाके में तैनात एक पुलिसकर्मी से आतंकियों ने हथियार छीना है। फरार आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।
 

विज्ञापन
terrorists snatched Weapon from a police man at shamsipora crossing in kulgam south Kashmir
तलाशी अभियान चलाते सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में रविवार को आतंकी एक पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर फरार हो गए। इस कायराना हरकत को अंजाम देने वाले आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


हथियारों और पैसों की कमी से जूझ रहे आतंकी 
सुरक्षाबलों की सतर्कता के चलते आतंकियों को सीमा पार से आर्थिक और हथियारों की मदद नहीं मिल पा रही है। इस वजह से आतंकी जवानों के हथियार छीनने जैसी कायराना हरकतों पर आमादा हैं। इससे पहले भी आतंकी इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। बीते दिनों मारे गए आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों से छीने हथियार भी बरामद हुए थे।
विज्ञापन


आतंकियों को सता रहा है मौत का खौफ
जीरो टॉलरेंस की नीति, सटीक सूचना, स्थानीय लोगों की सतर्कता और सुरक्षाबलों के बीच बेहतर तालमेल के चलते आतंकवाद के खिलाफ कामयाबी मिल रही है। यही वजह है कि आतंकियों को मौत का डर सता रहा है। आतंकी अब संगठन के पोस्टर ब्वॉय बनने से कतराते हैं। सोशल मीडिया पर भी पहले की तरह आतंकियों की सक्रियता नहीं दिखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- खुश तो बहुत होंगे जम्मू-कश्मीर के दामाद: 'जमाईराजा' हों या 'बहूरानी' दोनों को मिलेगा अधिवास का लाभ
यह भी पढ़ें- हादसा टला पर खतरा नहीं: जम्मू-कश्मीर को दहलाने के लिए साथ आए दो आतंकी संगठन, इस नंबर ने खोली पोल

तीन आतंकियों का सफाया, अल्ताफ बाबा भी ढेर

बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में अभी तक तीन आतंकी मारे जा चुके हैं। इसमें आतंकी शाकिर अल्ताफ बाबा भी शामिल है। वह 2018 में अटारी-वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान गया था। शाकिर अल्ताफ बाबा के मारे जाने की पुष्टि कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने की है।

जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के पुलिस को जिले के सुमलर इलाके के शोकबाबा जंगल क्षेत्र में आतंकियों के एक बड़े दल के मूवमेंट का इनपुट मिला। इसके आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना की 13 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ और सेना की एलीट पैरा फोर्स मार्कोस के जवानों ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।  

जंगल क्षेत्र होने के कारण सुरक्षाबलों ने पूरी सतर्कता के साथ तलाशी अभियान शुरू किया। इसबीच एक ठिकाने पर में छुपे आतंकियों ने सुरक्षबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मुहतोड़ जवाब दिया। सूत्रों के अनुसार यह पांच आतंकियों का एक ग्रुप था, बताया जा रहा है कि इस ग्रुप में एक स्थानीय और अन्य चार पाकिस्तानी आतंकी हैं जो लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed