{"_id":"5d6a41508ebc3e93bb4c4c68","slug":"terrorists-murdered-civilian-in-parimpora-of-srinagar-raids-in-search-of-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगरः दुकानदार की हत्या के बाद आतंकियों की तलाश में छापामारी, मृतक के घर में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगरः दुकानदार की हत्या के बाद आतंकियों की तलाश में छापामारी, मृतक के घर में पसरा मातम
Sat, 31 Aug 2019 03:13 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 31 Aug 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके पारिमपोरा में गुरुवार रात दुकानदार की हत्या के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकियों की तलाश में शुक्रवार को कई स्थानों पर छापामारी की। आस-पास के इलाकों में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, आतंकियों का कहीं सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
दुकानदार गुलाम मोहम्मद गुरुवार रात दुकान बंद कर रहा था तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए आतंकियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद आतंकी भाग निकले थे। सूचना के बाद पहुंचे सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया था। शुक्रवार को दूसरे दिन भी श्रीनगर शहर में आतंकियों की तलाश में कई जगह छापामारी की गई।
विज्ञापन
श्रीनगर: आतंकवादियों ने की एक नागरिक की हत्या, सदमे में परिवार, दिल को झकझोर देंगी तस्वीरें
विज्ञापन
घटना के दौरान आस-पास मौजूद लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर आतंकियों के विषय में पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आतंकियों का सुराग लगाया जा रहा है। इस बीच गुलाम मोहम्मद के घर में मातम पसरा रहा।