फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists are trying to execute big attack in bimbar gali and naushera sector

जम्मू-कश्मीरः बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में आतंकी, सुरक्षाबलों के पास पुख्ता इनपुट

Fri, 24 Jul 2020 09:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 24 Jul 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
Terrorists are trying to execute big attack in bimbar gali and naushera sector
सुरक्षाबलों ने बरामद किए आतंकियों के हथियार - फोटो : अमर उजाला

आतंकवादी कश्मीर घाटी में एक बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं। सुरक्षाबलों के पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं। इसके बाद वह हाई अलर्ट पर हैं। इसी के चलते बारामुला में एलओसी पर पाकिस्तान से भेजे गए हथियारों की खेप वीरवार को बरामद की गई थी। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार हाल ही में इस बात के इनपुट मिले थे कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर आतंकवादी घुसपैठ की लगातार कोशिश कर रही है। जो जानकारी मिली थी उसके अनुसार, ये आतंकी बैट कार्रवाई को अंजाम देने के इरादे से बिंबर गली और नौशेरा सेक्टर का इलाका चुन सकते हैं। इससे निपटने के कठुआ से कश्मीर तक गश्त बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के डीआईजी एम सुलेमान बताते हैं कि 11 और 12 जुलाई की रात को सोपोर में लश्कर के तीन आतंकवादी मुठभेड़ में मारे गए थे, उनके पास से जो हथियार और सामान मिला था उससे पता चलता है कि वे एक बड़े हमले की फिराक में थे। 12 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडर अजय कटोच एक समाचार एजेंसी को बताते हैं कि पिछले पांच से छह मुठभेड़ों में पाकिस्तानी आतंकियों की मौजूदगी इस बात को पुख्ता करती है कि कोई बड़ा गेम प्लान चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed