फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists are taking cover in the dense forests

Terror Network : घने जंगलों की आड़ ले रहे हैं दहशतगर्द, मुठभेड़ स्थलों पर तीन से चार आतंकी छिपे होने की आशंका

Fri, 14 Jun 2024 01:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर/डोडा/भद्रवाह।
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर/डोडा/भद्रवाह। Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 Jun 2024 01:27 AM IST
सार

खासकर छत्रगलां और गंदोह के बलेसा के जंगली इलाकों में सेना, पुलिस और एसओजी संयुक्त तलाशी अभियान चला रही है।

विज्ञापन
Terrorists are taking cover in the dense forests
रियासी में सर्च ऑपरेशन - फोटो : एजेंसी

विस्तार

डोडा जिले में बुधवार को 24 घंटे के भीतर हुए दो आतंकी हमलों के बाद पूरे इलाके की सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर दी है। खासकर छत्रगलां और गंदोह के बलेसा के जंगली इलाकों में सेना, पुलिस और एसओजी संयुक्त तलाशी अभियान चला रही है। हालांकि अभी तक किसी भी आतंकी के पकड़े जाने की सूचना नहीं है, लेकिन आतंकियों द्वारा इस्तेमाल की गई कुछ सामग्री पुलिस के हाथ जरूर लगी है। आतंकी घने जंगलों की आड़ ले रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ स्थलों पर तीन से चार आतंकी छिपे होने की आशंका है।

विज्ञापन


मंगलवार की देर रात छत्रगलां में भद्रवाह-पठानकोट हाईवे पर सेना और पुलिस के संयुक्त नाके व चेक पोस्ट पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। इसमें सेना के पांच जवान व एक एसपीओ घायल हो गया। लगभग एक घंटा चली मुठभेड़ के दौरान आतंकी अंधेरे की आड़ में जंगलों में छिप गए। इसके बाद बुधवार रात करीब नौ बजे छत्रगलां से 50 से 60 किलोमीटर की दूरी पर डोडा के गंदोह के बलेसा इलाके में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। इसमें भी एक एसओजी का जवान घायल हुआ है। गंदोह इलाके में मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों को आतंकियों द्वारा की गई फायरिंग के खोखे, दिशा का पता लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला कंपास और एक तौलिया बरामद हुआ है।
विज्ञापन


दोनों मुठभेड़ स्थलों पर आतंकियों की तलाश के लिए ड्रोन, हेलीकॉप्टर सहित खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है। सूत्रों के अनुसार, गंदोह में बरामद हुए गोलियों के खोखे रियासी के पौनी में श्रद्धालुओं पर की गई फायरिंग के बाद बरामद हुए खोखो से मेल खाते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कठुआ, रियासी व डोडा में मौजूद आतंकियों के पास एक ही किस्म के हथियार हैं। जिसमें एम4 राइफल भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों इलाकों में संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। घने जंगल व क्षेत्रफल काफी फैला होने की वजह से सर्च ऑपरेशन अभी लंबा चल सकता है। छत्रगलां में भी दो से तीन आतंकियों के होने की आशंका है, जबकि गंदोह में भी तीन से चार आतंकी ही छुपे हुए हैं। आतंकी किस संगठन से जुड़े हुए हैं, इसकी जांच की जा रही है।
-जावेद इकबाल मीर, एसएसपी, डोडा

डुडू और बसंतगढ़ के जंगली इलाकों में सर्च ऑपरेशन तेज
उधमपुर जिले के डुडू व बसंतगढ़ के जंगली इलाकों में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन तेज करते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी है। क्षेत्र में आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार इस क्षेत्र में करीब 23 पूर्व आतंकी हैं, जो जेलों में सजा काटकर आए हैं। बसंतगढ़ के चोचरू गला में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना है, लेकिन इस क्षेत्र में घना जंगल होने के कारण आतंकी छिपकर बैठे हैं।


हालांकि सुरक्षाबलों ने इलाके के सभी रास्तों की घेराबंदी कर रखी है, ताकि दहशतगर्द जहां से बाहर न जा सकेें और उनका खात्मा किया जा सके। एसडीपीओ रामनगर मंजीत सिंह ने बताया कि बसंतगढ़ क्षेत्र में रह रहे पूर्व आतंकियों को थाने में हाजिरी के लिए सुबह बुलाया जाता है और शाम को उन्हें छोड़ा जाता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 23 के करीब पूर्व आतंकी हैं, जो जेलों में सजा पूरी करके आए हैं। उन पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed