{"_id":"6aeb800ee01062c0770e9424","slug":"increased-testing-of-sweets-and-milk-based-products-jammu-news-c-202-1-udh1010-142548-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मिठाइयों और दूध से बने उत्पादों की जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मिठाइयों और दूध से बने उत्पादों की जांच तेज
Thu, 05 Nov 2026 12:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
अप्रैल से अक्तूबर तक के 10 नमूने फेल
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। त्योहारों के दौरान बाजारों में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। लोगों को मिलावटी और घटिया गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों से बचाने के लिए विभाग की ओर से दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है।
मिठाइयों और दूध से बने उत्पादों के साथ-साथ बिस्किट, मसाले, तेल और अन्य खाद्य सामग्री भी विभाग की निगरानी में है। विभाग का मुख्य उद्देश्य बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ रोकना है। पिछले महीने चलाए गए फेस्टिवल ड्राइव के दौरान अक्टूबर में मिठाइयों के 12 और दूध व दूध से बने उत्पादों के 6 सैंपल लिए गए। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को 1000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
जांच के दौरान घटिया गुणवत्ता वाली और गलत तरीके से लेबल की गई श्रेणियों में 6 वस्तुएं सामने आई हैं। जबकि इससे पहले भी छेड़े गए अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से अप्रैल से अक्टूबर तक खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान अप्रैल में 23, मई में 17, जून में 18, जुलाई में 22, अगस्त में 20, सितंबर में 25 और अक्तूबर में 35 से अधिक सैंपल लिए गए। इस अवधि में कुल 160 नमूनों की जांच की गई, जिनमें 10 नमूने निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। इनमें पौष्टिक-औषधीय उत्पादों के अलावा अन्य खाद्य पदार्थ भी शामिल थे। चार मामलों को अभियोजन की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा गया है। वहीं मसालों के तीन तथा तेल, राजमा और बिस्किट के एक-एक नमूने भी जांच में मानकों पर खरे नहीं पाए गए।
विज्ञापन
साफ-सफाई में लापरवाही पर जारी होते हैं नोटिस
विभाग की निगरानी केवल खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने तक सीमित नहीं है, बल्कि दुकानों में साफ-सफाई और हाइजीन की व्यवस्था भी जांची जाती है। निरीक्षण के दौरान जिन दुकानों में स्वच्छता के उचित इंतजाम नहीं मिलते या खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाता, उनके संचालकों को सुधार के लिए नोटिस जारी किए जाते हैं। नोटिस मिलने के बाद भी सुधार नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। विभाग की ओर से मिठाइयों, बिस्किट, मसालों और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके।
पिछले महीने फेस्टिवल ड्राइव के दौरान मिठाइयों के 12 और दूध व दूध से बने उत्पादों के 6 सैंपल लिए गए। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ दुकानों में साफ-सफाई की भी जांच की जा रही है। जिन दुकानदारों की ओर से निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जाता, उन्हें नोटिस जारी किए जाते हैं।
-रईस मलिक, फूड इंस्पेक्टर, खाद्य सुरक्षा विभाग