{"_id":"6aeb812ff24084b473038197","slug":"increased-testing-of-sweets-and-milk-based-products-jammu-news-c-202-1-udh1012-142538-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सीईओ ने परीक्षा केंद्रों पर परखी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सीईओ ने परीक्षा केंद्रों पर परखी व्यवस्था
Thu, 05 Nov 2026 12:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डोडा। मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) डोडा भूषण कुमार पाठक ने शिक्षा क्षेत्र ठाठरी के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (जेकेबोस) द्वारा बनाए गए 10वीं कक्षा के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर चल रही वार्षिक परीक्षाओं की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और केंद्रों पर पूर्ण अनुशासन, पारदर्शिता तथा विद्यार्थियों के लिए अनुकूल माहौल बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान सीईओ ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांडोत और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जंगलवार में स्थापित परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने वहां परीक्षा संचालन के लिए की गई व्यवस्थाओं, उपलब्ध सुविधाओं और अन्य जरूरी इंतजामों की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही, परीक्षा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर सुचारु संचालन की जानकारी ली।
भूषण कुमार पाठक ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं का निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करना हम सबकी अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने कर्मचारियों को जेकेबोस के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए ताकि विद्यार्थी तनावमुक्त वातावरण में अपनी परीक्षाएं दे सकें।
विज्ञापन
इसके बाद सीईओ ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जंगलवार परिसर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को हिदायत दी कि प्रोजेक्ट को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि मजबूत और बेहतर शैक्षणिक ढांचा होने से ही विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं मिल सकती हैं। सीईओ ने अंत में दोहराया कि स्कूलों और परीक्षा केंद्रों का नियमित दौरा शिक्षा के स्तर को सुधारने में बेहद मददगार साबित होता है।