{"_id":"6aeb81cf6f77641a8809e02d","slug":"baba-krishna-lal-from-ramnagar-has-begun-a-foot-journey-to-ayodhya-jammu-news-c-202-1-udh1002-142543-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रामनगर के बाबा कृष्ण लाल ने अयोध्या के लिए शुरू की पैदल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रामनगर के बाबा कृष्ण लाल ने अयोध्या के लिए शुरू की पैदल यात्रा
Thu, 05 Nov 2026 12:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। भगवान श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति का संकल्प लेकर रामनगर के गांव थपलाल मोड़ा दलैन निवासी बाबा कृष्ण लाल 1280 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। बुधवार को रामनगर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने के बाद उन्होंने अपनी इस कठिन यात्रा की शुरुआत की।
बाबा कृष्ण लाल बिना किसी वाहन का सहारा लिए पैदल चलकर 54 दिनों में अयोध्या पहुंचेंगे और भगवान श्रीराम के दरबार में शीश नवाएंगे। इससे पहले भी वे अमरनाथ धाम और माता वैष्णो देवी सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों की पैदल यात्राएं कर चुके हैं। संवाद