फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists are sending drones by getting IEDs prepared by trained experts

जम्मू-कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस पर बड़े हमले करने की फिराक में आतंकी, विशेषज्ञों से तैयार करवा रहे हैं आईईडी

Tue, 10 Aug 2021 05:52 PM IST
प्रशांत कुमार अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 10 Aug 2021 05:52 PM IST
सार

आईईडी के बाहर खतरनाक स्टील, लोहे, कील का इस्तेमाल कर एक लेयर तैयार की जा रही है। आईईडी ब्लास्ट होने पर इसकी लेयर से निकलने वाली कील, छर्रे ज्यादा नुकसान कर सकते हैं।

विज्ञापन
Terrorists are sending drones by getting IEDs prepared by trained experts
आईईडी, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान में बैठे आतंकी सरगना स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू-कश्मीर में लेकर बड़ा हमला करने की फिराक में हैं। इसके लिए ड्रोन के जरिए पूरी तरह से तैयार आईईडी भेजने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षित विशेषज्ञों से आईईडी को तैयार करवाया जा रहा है, ताकि इसे भेजने के बाद फिट करने में कोई दिक्कत न हो। 

विज्ञापन


चार से पांच किलो का वजन उठाने वाली किसी भी आकार की वस्तु में इसे फिट किया जा सकता है। जिसमें बच्चों के खिलौने, गुब्बारे, बनावटी पक्षी, टिफिन, कूकर, मोबाइल फोन या फिर अन्य वस्तुएं। पाकिस्तान इन्हीं सब में आईईडी बनाकर ड्रोन के जरिए आईबी और एलओसी के पास भेजने की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन


जम्मू के सांबा, अखनूर, बठिंडी, अमृतसर में मिली आईईडी पूरी तरह से तैयार थी। इनको बहुत ही पेशेवर तरीके से तैयार किया गया है। जबकि जम्मू के एयरफोर्स स्टेशन पर हुए हमले में इस्तेमाल आईईडी भी पूरी तरह से तैयार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का श्रीनगर दौरा: कांग्रेस सांसद के पांच बड़े बयान और तस्वीरों में देखें लोगों का उत्साह    
 

जानबूझ कर मैगनेट लगाकर भेज रहे, आतंकियों की हरकतों पर पूरी नजर

अमृतसर बॉर्डर पर टिफिन बम में मैगनेट का इस्तेमाल किया गया है। इसके पहले जम्मू के सांबा मे 14 आईईडी मिली, इनमें भी मैगनेट का इस्तेमाल किया गया था। ऐसा जानबूझ कर किया जा रहा है। क्योंकि मैगनेट से इनको किसी भी चलती बस या फिर खड़ी बस में लगाया जा सकता है। 

कोई एक खास वस्तु नहीं। जो कोई वस्तु एक से पांच किलो वजन उठाने में सक्षम हो। उसमें आईईडी को फिट करके भेजा जा सकता है। पाकिस्तान में आईईडी को पूरी तरह से तैयार करके ही भेजा जा रहा है। क्योंकि यहां तैयार करने वाले उनके पास लोग नहीं। उनकी इस तरह की हरकतों पर हमारी पूरी नजर है। बीएसएफ, सेना, पुलिस सब मिलकर काम कर रहे हैं। ड्रोन गतिविधियों को लेकर एंटी ड्रोन सिस्टम तैयार किया गया है। -मुकेश सिंह, एडीजीपी, जम्मू

हर जगह चुनौती, निपटने को तैयार
ड्रोन से सिर्फ टिफिन ही नहीं, वह लोग किसी भी वस्तु में इसे फिट करके भेज सकते हैं। यह एक नई चुनौती बनी हुई है। जिससे निपटने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। हर जगह एंटी ड्रोन सिस्टम लगाना भी संभव नहीं। लेकिन पूरी अलर्टनेस है। -देवेंद्र आनंद, प्रवक्ता भारतीय सेना, जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed