{"_id":"611236a88ebc3e73163235ae","slug":"rahul-gandhi-jammu-kashmir-visit-day-2-jammu-kashmir-rahul-gandhi-day-2-visit-latest-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी का श्रीनगर दौरा: कांग्रेस सांसद के पांच बड़े बयान और तस्वीरों में देखें लोगों का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी का श्रीनगर दौरा: कांग्रेस सांसद के पांच बड़े बयान और तस्वीरों में देखें लोगों का उत्साह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
राहुल गांधी के श्रीनगर दौरे संबंधित फोटो
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी श्रीनगर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार वह सोमवार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर के बेटे की शादी में शामिल हुए। दौरे के दूसरे दिन मंगलवार सुबह उन्होंने गांदरबल स्थित माता खीर भवानी के मंदिर में पूजन किया। इसके बाद हजरतबल दरगाह होते हुए वह एमए रोड श्रीनगर में नवनिर्मित कांग्रेस भवन पहुंचे। भवन का उद्घाटन करने के बाद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कश्मीर के लोगों को जोड़ते हुए झेलम, यहां के रीति-रिवाज और संस्कृति का जिक्र किया। कांग्रेस भवन में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही भारी संख्या में लोग भी उपस्थित रहे।
इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा भारत में सभी संस्थानों पर हमले हो रहे हैं, लोकतांत्रिक संविधान पर भी हमला हो रहा है। आगे की स्लाइड में पढ़ें राहुल गांधी के पांच बड़े बयान और देखें लोगों का उत्साह...
2 of 6
राहुल गांधी के श्रीनगर दौरे संबंधित फोटो
- फोटो : बासित जरगर
राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पर सीधा हमला हो रहा है जबकि बाकी देश परोक्ष रूप से उसी हमले की चपेट में है। जब हम सरकार में थे तो देश के बाकी हिस्सों के साथ कश्मीर के लोगों को भी साथ लाए थे। हमने प्यार से सब कुछ आजमाया।
3 of 6
राहुल गांधी के श्रीनगर दौरे संबंधित फोटो
- फोटो : बासित जरगर
राहुल ने कहा कि हम उन ताकतों के खिलाफ लड़ेंगे जो देश को बांटना चाहती हैं। मैं प्यार और सम्मान के साथ आया हूं और मुझे उम्मीद है कि जल्द से जल्द राज्य का दर्जा बहाल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
राहुल गांधी के श्रीनगर दौरे संबंधित फोटो
- फोटो : बासित जरगर
राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा और निष्पक्ष चुनाव की मांग की।
विज्ञापन
5 of 6
राहुल गांधी के श्रीनगर दौरे संबंधित फोटो
- फोटो : बासित जरगर
राहुल गांधी ने कहा कि वे(भाजपा) संसद में बोलने नहीं देते हैं, हमें दबा देते हैं। मैं संसद में पेगासस, राफेल, जम्मू-कश्मीर, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के बारे में नहीं बोल सकता। ये लोग हिंदुस्तान की सभी संस्थाओं पर हमला कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।