जम्मू-कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस पर बड़े हमले करने की फिराक में आतंकी, विशेषज्ञों से तैयार करवा रहे हैं आईईडी
आईईडी के बाहर खतरनाक स्टील, लोहे, कील का इस्तेमाल कर एक लेयर तैयार की जा रही है। आईईडी ब्लास्ट होने पर इसकी लेयर से निकलने वाली कील, छर्रे ज्यादा नुकसान कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में बैठे आतंकी सरगना स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू-कश्मीर में लेकर बड़ा हमला करने की फिराक में हैं। इसके लिए ड्रोन के जरिए पूरी तरह से तैयार आईईडी भेजने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षित विशेषज्ञों से आईईडी को तैयार करवाया जा रहा है, ताकि इसे भेजने के बाद फिट करने में कोई दिक्कत न हो।
चार से पांच किलो का वजन उठाने वाली किसी भी आकार की वस्तु में इसे फिट किया जा सकता है। जिसमें बच्चों के खिलौने, गुब्बारे, बनावटी पक्षी, टिफिन, कूकर, मोबाइल फोन या फिर अन्य वस्तुएं। पाकिस्तान इन्हीं सब में आईईडी बनाकर ड्रोन के जरिए आईबी और एलओसी के पास भेजने की कोशिश कर रहा है।
जम्मू के सांबा, अखनूर, बठिंडी, अमृतसर में मिली आईईडी पूरी तरह से तैयार थी। इनको बहुत ही पेशेवर तरीके से तैयार किया गया है। जबकि जम्मू के एयरफोर्स स्टेशन पर हुए हमले में इस्तेमाल आईईडी भी पूरी तरह से तैयार थी।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का श्रीनगर दौरा: कांग्रेस सांसद के पांच बड़े बयान और तस्वीरों में देखें लोगों का उत्साह
जानबूझ कर मैगनेट लगाकर भेज रहे, आतंकियों की हरकतों पर पूरी नजर
अमृतसर बॉर्डर पर टिफिन बम में मैगनेट का इस्तेमाल किया गया है। इसके पहले जम्मू के सांबा मे 14 आईईडी मिली, इनमें भी मैगनेट का इस्तेमाल किया गया था। ऐसा जानबूझ कर किया जा रहा है। क्योंकि मैगनेट से इनको किसी भी चलती बस या फिर खड़ी बस में लगाया जा सकता है।
कोई एक खास वस्तु नहीं। जो कोई वस्तु एक से पांच किलो वजन उठाने में सक्षम हो। उसमें आईईडी को फिट करके भेजा जा सकता है। पाकिस्तान में आईईडी को पूरी तरह से तैयार करके ही भेजा जा रहा है। क्योंकि यहां तैयार करने वाले उनके पास लोग नहीं। उनकी इस तरह की हरकतों पर हमारी पूरी नजर है। बीएसएफ, सेना, पुलिस सब मिलकर काम कर रहे हैं। ड्रोन गतिविधियों को लेकर एंटी ड्रोन सिस्टम तैयार किया गया है। -मुकेश सिंह, एडीजीपी, जम्मू
हर जगह चुनौती, निपटने को तैयार
ड्रोन से सिर्फ टिफिन ही नहीं, वह लोग किसी भी वस्तु में इसे फिट करके भेज सकते हैं। यह एक नई चुनौती बनी हुई है। जिससे निपटने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। हर जगह एंटी ड्रोन सिस्टम लगाना भी संभव नहीं। लेकिन पूरी अलर्टनेस है। -देवेंद्र आनंद, प्रवक्ता भारतीय सेना, जम्मू