जम्मू-कश्मीर: सोपोर में मुख्य चौक पर आतंकियों ने की फायरिंग, पुलिस ने घटना से किया इनकार
अनुच्छेद-370 हटाए जाने की दूसरी बरसी पर आतंकियों ने नापाक हरकत की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी में आतंकियों ने सोपोर की मुख्य चौक पर कई राउंड फारयिंग की है। इसके बाद आतंकी फरार हो गए। आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने पुलिस पर दूर से फायरिंग कर दी। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है। इस बीच हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मुख्य चौक सोपोर में फायरिंग की खबर पूरी तरह से निराधार है, क्योंकि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। आम जनता से अनुरोध है कि पुलिस का सहयोग करें।
यह भी पढ़ें- तस्वीरें: अनुच्छेद-370 से मुक्ति के दो साल, भाजपा जश्न तो पीडीपी मना रही अपमान की बरसी
यह भी पढ़ें- अनुच्छेद-370 से मुक्ति के दो साल: 130 आतंकी कमांडरों समेत 459 दहशतगर्दों का सफाया, युवाओं ने आतंकवाद से की तौबा