फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terroist attack on bjym leader abhijat mishra in shopian, kashmir

गौहर के बाद बीजेपी के इस नेता पर आतंकियों ने किया हमला, बुलेटप्रूफ गाड़ी होने से बची जान

Mon, 06 Nov 2017 11:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Mon, 06 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
terroist attack on bjym leader abhijat mishra in shopian, kashmir
- फोटो : FILE PHOTO

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने एक बार फिर से बीजेपी नेता को निशाना बना कर हमला किया है। बता दें कि बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री अभिजात मिश्र पर आतंकियों ने हमला किया है। हालांकि गनीमत इस बात की रही कि गाड़ी के बुलेटप्रूफ होने से अभिजात को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अभिजात शोपियां में आंतकियों द्वारा मारे गए बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौहर अहमद के परिवार से मिलने पहुंचे थे। जहां आतंकियों ने अभिजात को भी निशाना बना कर हमला किया। हमले के तुरंत बाद आतंकी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

हालांकि घटना के बाद सुरक्षा बलों ने मौके से पहुंच कर इलाके को घेर लिया और फरार आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व ही शोपियां में आतंकियों ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौहर अहमद भट्ट की गला रेत कर हत्या कर दी थी जिसके बाद तमाम बीजेपी नेता गौहर के घर पहुंचे थे और इस घटना की कड़ी निंदा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले से डरने वाले नहीं : अभिजात
भाजयुमो नेता अभिजात मिश्र ने कहा है कि इस प्रकार की घटनाओं से डरने वाले नहीं हैं। भाजयुमो अध्यक्ष की हत्या और उनके काफिले पर हमले से किसी प्रकार का भय नहीं है। दरअसल यह आतंकियों की हताशा है।

अब लोगों ने आतंक की राह पर जाने से इनकार कर दिया है। शांति में विश्वास रखने वाले श्रीनगर तथा कश्मीर के लोगों से कहना चाहते हैं कि ऐसी घटनाओं से शांति में रुकावट नहीं आ सकती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed