फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter start between security forces and terrorists in Pulwama

J&K में तीन आतंकी ढेर, मारा गया जैश प्रमुख मसूद अजहर का भतीजा, एक जवान शहीद

Tue, 07 Nov 2017 10:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Tue, 07 Nov 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
 Encounter start between security forces and terrorists in Pulwama

कश्मीर के पुलवामा में सोमवार को हुए एनकाउंटर में तीन आतंकी मारे गए थे। इनमें से एक जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर का भतीजा तल्हा राशिद  था। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों को पुलवामा में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिले थे, जिसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए सर्च ऑपर्रेशन शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मारे गए आतंकियों में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर का भतीजा भी शामिल है। बता दें कि पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले के पीछे जैश प्रमुख मसूद अजहर का ही हाथ है। बताया जाता है कि वह फिलहाल पाकिस्तान में छुपा बैठा हुआ है और भारत लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए पाक पर दबाव बना रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि खुद को घिरता हुआ देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। जिसका सुरक्षा बलों ने भी मुहंतोड़ जवाब दिया। सुत्रों के मुताबिक कल मुठभेड़ पुलवामा में मारे गए तीनो आतंकियो की पहचान हो गई है। मारे गए आतंकियों में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर का भतीजा तल्हा राशिद भी शामिल है। दो अन्य आतंकियों की पहचान महमूद भाई और वसीम टाइगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मुठभेड़ शुरू होते ही इलाके में इंटरनेट सेवा तत्काल प्रभाव से स्थागित कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ में  सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया हालांकि इस दौरान एक जवान भी शहीद हो गया।

इस गोलाबारी में पुलवामा का एक स्थानीय नागरिक भी घायल हो गया जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के पास से पुलिस ने दो ऐके-47 राइफल और एक पिस्टल बरामद की है।


पुलिस के मुताबिक मारे गए आतंकियों ने ही रविवार को पुलवामा के राजापोरा में हुए आतंकी हमले को अंजाम दिया था जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान अब्दुल सलाम शहीद हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed