{"_id":"5ad525154f1c1b84028b4f85","slug":"ten-companies-deployed-in-security-of-president-ram-nath-kovind-for-visit-katra-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति की सुरक्षा में 10 कंपनियां तैनात, जम्मू से कटड़ा तक हुई मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति की सुरक्षा में 10 कंपनियां तैनात, जम्मू से कटड़ा तक हुई मॉक ड्रिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 17 Apr 2018 04:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति के कटड़ा दौरे से पहले सुरक्षाबलों ने जम्मू एयरपोर्ट से लेकर कटड़ा तक मॉक ड्रील कर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया। बमयाल पठानकोट से दो आतंकियों के जम्मू की तरफ आने की सूचना के बाद पुलिस ने विशेष सुरक्षा प्रबंध किए। पुलिस ने दस अतिरिक्त कंपनियों को तैनात किया है। राष्ट्रपति जम्मू एयरपोर्ट से कटड़ा विश्वविद्यालय तक सड़क मार्ग से जाएंगे। इसके बाद श्री माता वैष्णो देवी दरबार में दर्शन के लिए जाने की भी सूचना है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आ रहे हैं। आईजीपी जम्मू एसडी सिंह के अनुसार राष्ट्रपति 18 अप्रैल को जम्मू पहुंचेंगे। उसके बाद वह सीधे कटड़ा जाएंगे। उनकी सुरक्षा और मूवमेंट के रास्ते पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
गांधीनगर कॉलेज के फ्लाईओवर से लेकर विक्रम चौक और उसके बाद तवी पुल पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। गाड़ियों का एक काफिला सुबह 11 बजे एयरपोर्ट से लेकर कटड़ा तक पहुंचा। अंबफला चौक, फ्लाईओवर, मांडा, नगरोटा, दोमेल, कटड़ा आदि क्षेत्रों में पुलिस सुरक्षा कड़ी देखी गई।
विज्ञापन