फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Temporary appointment of 50 doctors for one year in Jammu DRDO Hospital

जम्मू: डीआरडीओ अस्पताल में 50 डॉक्टरों की तैनाती, एक साल के लिए अस्थायी नियुक्ति

Tue, 25 May 2021 11:45 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 25 May 2021 11:45 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं।  इसी क्रम में जम्मू में बन रहे डीआरडीओ अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती का आदेश भी जारी हो चुका है।

विज्ञापन
Temporary appointment of 50 doctors for one year in Jammu DRDO Hospital
डीआरडीओ अस्पताल जम्मू - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू ने जम्मू के भगवती नगर स्थित डीआरडीओ के 500 बेड वाले कोविड अस्पताल में 50 डॉक्टरों व श्रीनगर स्थित डीआरडीओ अस्पताल में 30 डॉक्टरों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। डॉक्टरों को एक साल की अवधि के लिए अस्थायी तौर पर डीआरडीओ अस्पतालों में तैनात किया गया है। 

विज्ञापन


डीआरडीओ के जम्मू अस्पताल में सात फिजिशियनों जिनमें डॉ. सुनील कुुमार रैना, डॉ. पिशोरी लाल, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. अब्दुल हमीद, डॉ. वैशाली मन्हास, डॉ. बशारत अहमद और डॉ. समीर आनंद की तैनाती की गई है। वहीं 10 एनेस्थेटिस्ट डॉक्टरों में डॉ. रवींद्र गुप्ता, डीसीडी थापा, डॉ. सुमेरा, डॉ. जावेद अख्तर, डॉ. भूषण लाल, डॉ. लीला देवी, डॉ. पवन कुमार, डॉ. हरि कुमारी परिहार, डॉ. रूमानी, डॉ. वसीम चौहान की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन


पांच बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों में डॉ. सतीश कुमार, डॉ. किशोर डिगरा, डॉ. अजय कोतवाल, डॉ. अमजद फिदा और डॉ. मोहम्मद रफीक लोन को तैनात किया गया हैं। 25 मेडिकल अफसरों में डॉ. हीना चौधरी, डॉ. विजय कुमारी, डॉ. जाहिद प्रवीण मीर, डॉ. डिंपल भगत, डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. फोजिया खान, डॉ. नईम अख्तर, डॉ. कविता, डॉ. जामिया अख्तर, डॉ. रूबी नाज, डॉ. संतोष कुमारी, डॉ. सानिया अख्तर, डॉ. अंजना शर्मा, डॉ. युनिस अली, डॉ. सनसीम संसार, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. निधि प्रिया, डॉ. सोनिया जमवाल, डॉ. सोनाली शर्मा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ये दर्द रुला देगा: कोरोना की मार से किसान और दुकानदार परेशान, सड़ रहीं सब्जियां से तबाह हुई जिंदगी

यह भी पढ़ें- कोरोना ने छीनीं खुशियां: परिवार के छह संक्रमितों में दो की गई जान, मां-बाप का चेहरा भी नहीं देख सके  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed