कोरोना महामारी ने देश-दुनिया में हाहाकार मचा रखा है। बड़ी संख्या में परिवारों को इसके कहर का सामना करना पड़ रहा है। जम्मू संभाग में किश्तवाड़ जिले की पलमाड़ पंचायत के कुंडग्वाड़ी गांव का एक परिवार कोरोना के चलते बिखर गया। तीन दिन पहले परिवार के मुखिया बलदेव सिंह (75) की मौत संक्रमण के कारण हो गई थी। 48 घंटे के अंदर उनकी पत्नी पुष्पा देवी (70) की भी मौत हो गई। संक्रमित बेटा, बहू और दो पोतियां अपने परिवार के मुखिया का चेहरा भी नहीं देख सके। वह छोटे बेटे पुलिस कर्मी पंकज कुमार के साथ रहते थे। संक्रमितों का अलग-अलग जगह उपचार चल रहा है।
कोरोना ने छीनीं खुशियां: परिवार के छह संक्रमितों में दो की गई जान, मां-बाप का चेहरा भी नहीं देख सके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 24 May 2021 10:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन