फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   temperature hike in jammu, rain can occur today in jammu kashmir several cities

जम्मू में 31.2 डिग्री पहुंचा पारा, छूटे पसीने, आज प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के आसार

Sat, 30 Mar 2019 01:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 30 Mar 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
temperature hike in jammu, rain can occur today in jammu kashmir several cities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में दिन के पारे में जबरदस्त उछाल आया है। शीतकालीन राजधानी जम्मू में शुक्रवार दिन को पारा सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के समय लोगों के पसीने छूटने लगे। घरों के अंदर पंखे चलाने पड़ रहे हैं। जम्मू और कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन के साथ रात का पारा सामान्य से 4 से 6 डिग्री तक ऊपर चला गया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार शनिवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। इस बीच माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ कारगिल राज्य का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा।
विज्ञापन


जम्मू में शुक्रवार को दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। गर्मी ने सुबह से ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। दोपहर को शरीर से पसीने छूट रहे थे। गर्मी से बचने के लिए पंखों आदि का सहारा लिया गया। तीखी धूप में बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। पारा चढ़ने के साथ गर्मी से जुड़ी बीमारियां भी सक्रिय होने लगी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा सामान्य से 2.5 डिग्री चढ़कर 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में पारे में बढ़ोतरी हुई है। यहां शुक्रवार को दिन का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री चढ़कर 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम जैसे ठंडे इलाकों में भी पारे में बढ़ोतरी हुई है। 

स्थान     न्यूनतम तापमान 
लेह          माइनस 0.4
गुलमर्ग        2.0
पहलगाम     2.8
श्रीनगर        8.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed