फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   TEMPERATURE GOES DOWN TO 0 DEGREE IN KASHMIR

जम्मू कश्मीर में जमा देने वाली ठंड, घाटी में शून्य से नीचे तापमान

Sat, 17 Dec 2016 04:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 17 Dec 2016 04:41 PM IST
विज्ञापन
TEMPERATURE GOES DOWN TO 0 DEGREE IN KASHMIR
tempreture - फोटो : Demo Pic.

जम्मू में पारा गिरने का सिलसिला जारी है। जम्मू में वीरवार की रात न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ इस सीजन की सबसे सर्द रात बीती। रात के साथ दिन का पारा भी सामान्य से 3-4 डिग्री नीचे चल रहा है।

विज्ञापन


शहर और आसपास के इलाकों को कोहरे ने भी अपने चपेट में ले लिया है। कश्मीर के सभी हिस्सों में रात का पारा शून्य से नीचे चल रहा है। यहां नालों और अन्य जल स्थलों पर बर्फ की परत जमने लगी है।
विज्ञापन


घाटी में आगामी 21 दिसंबर से चिल्ले कलां की शुरुआत होगी, जो चालीस दिन तक रहेगा। इस अवधि में सर्दी सबसे अधिक रहती है। इस बीच न्यूनतम माइनस 13.2 डिग्री सेल्सियस के साथ लेह सबसे सर्द रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घाटी में शून्य से नीचे रहा तापमान

TEMPERATURE GOES DOWN TO 0 DEGREE IN KASHMIR
कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड - फोटो : Demp Pic.

इस सीजन लेह में पहली बार इतना पारा गिरा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में मौसम साफ रहेगा। जम्मू में शुक्रवार को दिन का पारा भी सामान्य से तीन डिग्री गिरकर 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के पारा 6-7 डिग्री के बीच चल रहा है।

पिछले दो दिन में यहां न्यूनतम पारा 6.9, 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे से सर्दी में इजाफा हुआ है। सुबह और शाम को कोहरा पूरे शहर को अपनी आगोश में ले रहा है। बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.0 और भद्रवाह में 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा। घाटी के अधिकतर हिस्सों में रात का पारा सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed