फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Temperature crosses 42 in Jammu woman dies due to storm in Anantnag

जम्मू में तापमान 42 पार, अनंतनाग में आंधी से महिला की मौत, आज बारिश का अनुमान 

Thu, 28 May 2020 02:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/अनंतनाग
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/अनंतनाग Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 28 May 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
Temperature crosses 42 in Jammu woman dies due to storm in Anantnag
demo pic - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। जम्मू में बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन बीता। यह तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री ऊपर था। वर्ष 2019 में इसी दिन शहर का तापमान 37.6 डिग्री था। कश्मीर में भी कई जिलों में दिन का पारा 30 डिग्री के ऊपर चला गया है। यहां अधिकतर जिलों में तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ऊपर चल रहा है। 

विज्ञापन


दूसरी ओर कश्मीर के अनंतनाग जिले के सेरीगुफवारा में शाम को आई तेज आंधी में घर के टिन शेड की चपेट आने से एक महिला घायल हो गई। परिवार वाले उसे एसडी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के मुताबिक 28-31 मई को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसमें 30 और 31 मई को कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी तेवर दिखाए। दोपहर को हर कोई पसीने से तरबतर हो रहा था। भीषण गर्मी के साथ चल रही गर्म हवाओं से बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा हुआ है। महामारी के साथ गर्मी भी बाजार को मार दे रही है। 

तपिश बढ़ने से इलेक्ट्रानिक उपकरण भी जवाब दे रहे हैं। अघोषित कटौती बढ़ी है। जम्मू में बीती रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.5 डिग्री चढ़कर 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान 37.5 और न्यूनतम 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा। संभाग में बनिहाल में अधिकतम तापमान 30.8, बटोत में 29.5, भद्रवाह में 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा। 


ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी तपिश का अहसास हो रहा है, यहां दिन का तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री चढ़कर 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीकुंड और कुपवाड़ा जैसे ठंडे इलाकों में भी दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास चल रहा है। लेह न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed