{"_id":"677aee7a40508e54490805bc","slug":"tawi-river-front-permission-will-get-soon-from-government-for-work-in-second-phase-jammu-news-c-10-lko1027-517171-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तवी रिवर फ्रंट के दूसरे चरण के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तवी रिवर फ्रंट के दूसरे चरण के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की आस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पर्यटन की दृष्टि से किया जा रहा है विकसित, पहले चरण का काम अंतिम दौर में
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तवी रिवर फ्रंट के दूसरे चरण के काम के तैयार प्रस्ताव को सरकार से जल्द मंजूरी मिलने की आस है। पहले चरण काे काम अंतिम दौर में चल रहा है। इसे जनवरी माह तक पूरा किया जाना है। इसके बाद दूसरे चरण में काम शुरू होगा।
इस कार्य के बाद फ्रंट को आधुनिक लुक मिलेगी। इससे फायदा यह होना है कि इलाका पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा। साथ ही रोजगार भी बढ़ेगा। इसी उद्देश्य से परियोजना पर काम करवाया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के अनुसार प्रस्ताव को नवंबर माह में सरकार के पास भेजा गया है। परियोजना पर 208 करोड़ रुपये की लागत से काम हो रहा है। पहले चरण में रेलिंग लगाने, तट निर्माण सहित अन्य कामों पर काम चल रहा है। काम पूरा होने के बाद इसे लोगों की आवाजाही के लिए खोला जाना है।
दूसरे चरण में पार्क, एक जैसे भवन, सरकारी कार्यालय, पार्किंग, मॉल, होटल, पैदल रास्ते सहित अन्य सुविधाएं मिलनी है। तवी रिवर फ्रंट के दोनों किनारे के साथ लगती 100 कनाल जमीन में काम होना है। जमीन को चिन्हित कर लिया गया है। फ्रंट पर काम 12 फरवरी 2022 को शुरू हुआ है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
ये-ये काम किए जाएंगे
साइकिलिंग ट्रैक, जॉगिंग ट्रैक, वॉक-वे, बैठने की जगह, विद्युतीकरण के साथ चार रेस्तरां का निर्माण होना है। पहले चरण में भगवती नगर पुल से बिक्रम चौक पुल तक तवी नदी के दोनों तरफ 3.5 किमी कार्य होगा। इसके बाद तवी पुल बिक्रम चौक से गुज्जर नगर पुल तक काम होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कोट
दूसरे चरण के लिए प्रस्ताव बनाकर सरकार के पास भेजा गया है। मंजूरी के बाद काम आरंभ किया जाएगा। पहले चरण का काम अंतिम दौर में है।
- डाॅ. देवांश यादव, सीईओ, स्मार्ट सिटी परियोजना
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --