{"_id":"65ddc4aa499d9e41000914f9","slug":"tarun-chugh-said-three-families-had-made-valley-capital-of-terrorism-but-now-it-is-tourism-capital-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: तीन परिवारों ने घाटी को बना दिया था आतंक की राजधानी, लेकिन अब बन रही टूरिज्म कैपिटल- तरुण चुघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: तीन परिवारों ने घाटी को बना दिया था आतंक की राजधानी, लेकिन अब बन रही टूरिज्म कैपिटल- तरुण चुघ
Tue, 27 Feb 2024 04:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 27 Feb 2024 04:47 PM IST
सार
तरुण चुघ ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर कहा कि इस पर जल्दी ही जानकारी आधिकारिक तौर पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा नेता तरुण चुघ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि तीन परिवारों ने कश्मीर घाटी को आतंक का राजधानी बना दिया था, लेकिन अब पीएम मोदी के नेतृत्व में इसे टूरिज्म कैपिटल के तौर पर विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
तरुण चुघ ने मुफ्ती, गांधी और अब्दुल्ला परिवार को घेरा। उन्होंने कहा कि तीन परिवारों ने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए कश्मीर को हिंसा की आग में झोंके रखा। लेकिन अब अनुच्छेद 370 के हटने के बाद प्रदेश में शांति स्थापित हो रही है। जम्मू कश्मीर में बड़े स्तर पर विकास हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा ने जम्मू कश्मीर में शांति और विकास के लिए महज पसीना ही नहीं, बल्कि पार्टी के लोगों ने खून भी बहाया है। भारतीय जनता पार्टी ने जो बलिदान दिए हैं, उनकी लंबी गाथा है। पीएम मोदी के दौरे को लेकर तरुण चुघ ने कहा कि इस पर जल्दी ही जानकारी आधिकारिक तौर पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन