फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   T-33 tunnel work completed way is cleared for running trains between Kashmir and Kanyakumari

टी-33 सुरंग का काम पूरा: कश्मीर से कन्याकुमारी के बीच ट्रेन का रास्ता साफ, रेल मंत्री बोले- ये मील का पत्थर

Sat, 14 Dec 2024 05:59 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/रियासी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/रियासी Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 14 Dec 2024 05:59 AM IST
सार

रियासी और बनिहाल तक के रेलवे रूट पर बक्कल से कोड़ी के बीच दरिया चिनाब पर विश्व का सब से ऊंचा रेलवे ब्रिज बन कर तैयार है दुनिया के सभी अजूबों में ब्रिज के रूप में एक और अजूबा है। 

विज्ञापन
T-33 tunnel work completed way is cleared for running trains between Kashmir and Kanyakumari
टी-33 सुरंग - फोटो : X/AshwiniVaishnaw

विस्तार

कश्मीर को ट्रेन के माध्यम से कन्याकुमारी से जोड़ने की दिशा में रेलवे ने एक ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। कटड़ा को रियासी से जोड़ने वाली 3.2 किलोमीटर लंबी टी-33 सुरंग के लिए गिट्टी रहित ट्रैक का काम शुक्रवार को पूरा हो गया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे मील का पत्थर बताते हुए एक्स पर लिखा अंतिम ट्रैक का काम पूरा हो गया है।

विज्ञापन

श्री माता वैष्णों देवी कटरा आने वाले यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोग भी अगले महीने ट्रेन के जरिए कटड़ा से वाया रियासी कश्मीर तक जा सकेंगे। रियासी से बनिहाल तक बिछाए गए रेलवे ट्रैक का काम पूरा कर लिया गया है इसी महीने के अंत तक दोबारा ट्रैक पर ट्रेन का परीक्षण किया जाएगा। गौरतलब है कि कटड़ा से बनिहाल तक की दूरी कुल 111 किलोमीटर वहीं ग्रा रियासी से बनिहाल की दूरी 91 किलोमीटर है। कटड़ा से रियासी के बीच बनाए जा रहे टनल नम्बर 33 को तैयार कर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चले कि कश्मीर से बनिहाल तक अभी ट्रेन की सुविधा लोगों के लिए जारी है। रियासी से बनिहाल तक कुल आठ रेलवे स्टेशन होंगे जिस में रियासी, बक्कल, कोड़ी, ढ़ुग्गा सावलाकोट, संगलधान, खड़ी, सुंबर, शहबाज रेलवे स्टेशन है जहां पर काम पूरा हो चुका है।

विज्ञापन

चिनाब पर सबसे ऊंचा रेल पुल
रियासी और बनिहाल तक के रेलवे रूट पर बक्कल से कोड़ी के बीच दरिया चिनाब पर विश्व का सब से ऊंचा रेलवे ब्रिज बन कर तैयार है दुनिया के सभी अजूबों में ब्रिज के रूप में एक और अजूबा है। बक्कल से ब्रिज पार कर कोड़ी पहुंचने पर वहां पर एक हाल्ट रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा।

कोड़ी में बनेगा संग्रहालय
कोड़ी में एक संग्रहालय बनेगा जहां पर इस महत्वकांशी रेलवे प्रोजेक्ट के शुरू होने से ले कर के जारी काम और समाप्ति की पूरी जानकारी दी जाएगी। बनाया जाने वाला यह संग्रहालय पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगा वहीं स्थानीय लोगों की आने वाली अगली पीढ़ी भी रेलवे प्रोजेक्ट की जानकारी अगले कई वर्षों से फोटो के माध्यम से जान सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed