फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SWARNIM VIJAY WORKSHOP BY Wussan Battalion Kilo Force FOR SPECIALLY ABLED AT MARGUND

अवाम के साथ सेना: दिव्यांगों के लिए आयोजित कार्यशाला का समापन, दिए गए ये उपकरण

Fri, 25 Jun 2021 05:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 25 Jun 2021 05:13 PM IST
सार

15 व्हील चेयर, छह एक्सिलरी बैसाखी, एक एल्बो बैसाखी, पांच वॉकिंग स्टिक, एक एमएसआईईडी किट, एक स्मार्ट केन और 13 श्रवण यंत्र दिव्यांगों को वितरित किए गए।

विज्ञापन
SWARNIM VIJAY WORKSHOP BY Wussan Battalion Kilo Force FOR SPECIALLY ABLED AT MARGUND
दिव्यांगों के लिए आयोजित कार्यशाला का समापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

1971 के युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों की जीत के उपलक्ष्य में वुसन बटालियन, 3-सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स, सीआईएफ (किलो फोर्स) ने दिव्यागों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का संचालन निष्ठा ठाकुर, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एवं प्रेरक वक्ता द्वारा किया गया।

विज्ञापन


कार्यशाला के आयोजन के दो दिनों के दौरान, फिजियोथेरेपिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, ऑडियोलॉजिस्ट, प्रोस्थेटिक्स और ऑर्थोटिक्स जैसे विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा लोगों की विकलांगता के स्तर का पता लगाने के लिए विभिन्न प्रकार के आकलन किए गए। इसके बाद, इन विशेषज्ञों द्वारा सत्र आयोजित किए गए। जिसमें दिव्यागों को अपनी दिन-प्रतिदिन की समस्याओं को एक कुशल तरीके से समझने और निपटने में मदद मिली। निष्ठा ठाकुर द्वारा संचार और जीवन कौशल प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए।
विज्ञापन


वुसन बटालियन की राइफल महिलाओं और आर्मी गुडविल स्कूल के एनसीसी लड़कों और लड़कियों ने योगदान दिया। जिसके परिणामस्वरूप आयोजन का सफल आयोजन हुआ। कार्यशाला में लगभग 83 दिव्यांग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला के अंत में मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर महेश्वर सिंह, कमांडर 3-सेक्टर ने सहायक उपकरणों के साथ दिव्यांगों को सम्मानित किया। उन्होंने कार्यशाला को सफल बनाने में बहुमूल्य योगदान के लिए निष्ठा ठाकुर, होप डिसएबिलिटी, डॉक्टरों और गैर सरकारी संगठनों की टीम को भी सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed