फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Suspicious seen on LOC in Palanwala, Army surrounded the area

Jammu News: पलांवाला में एलओसी पर दिखेचार संदिग्ध, सेना ने घेरा इलाका

Sun, 12 Jan 2025 10:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 12 Jan 2025 10:15 AM IST
विज्ञापन
Suspicious seen on LOC in Palanwala, Army surrounded the area
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। जम्मू-कश्मीर के ज्यौड़ियां में एलओसी पर पलांवाला सेक्टर के ढखर गांव के पास शुक्रवार देर शाम चार संदिग्ध देखे गए। पुलिस और सेना ने रातभर क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। संदिग्धों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

पुलिस के अनुसार, विलेज डिफेंस ग्रुप (वीडीजी) सदस्य राकेश कुमार निवासी ढखर ने बताया कि शाम करीब 7:40 बजे वह गांव के पास मनावर तवी की तरफ गए थे। इस दौरान चार संदिग्ध दिखाई दिए। धुंध की आड़ में संदिग्ध किस तरफ गए, पता नहीं चल सका। तुरंत खौड़ पुलिस और सेना को सूचना दी गई। रात को ही सुरक्षाबलों ने इलाका घेर लिया। शनिवार को भी तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन संदिग्धों का पता नहीं चल पाया। संदिग्धों के क्षेत्र में छिपे होने की आशंका के चलते इलाके की घेराबंदी कर रखी है। पुलिस ने भी चौकसी बढ़ा दी है। नाकों पर सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ाकर हर आने-जाने वाले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी खौड़ नीरज चौधरी ने बताया कि गणतंत्र दिवस को देखते हुए सीमांत क्षेत्र में पहले से ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed