फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Surrendered terrorist ogw Bashir Ahmad detained near warehouse in Jammu city

जम्मू: शहर में संदिग्ध रूप से घूमते हुए आत्मसमर्पित आतंकी बशीर अहमद को पुलिस ने पकड़ा, मोबाइल और दो सिम बरामद

Wed, 24 Jan 2024 01:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 24 Jan 2024 01:15 PM IST
सार

जम्मू शहर के वेयर हाउस क्षेत्र में पुलिस ने एक आत्मसमर्पित आतंकी और ओजीडब्ल्यू बशीर अहमद को पकड़ा है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Surrendered terrorist ogw Bashir Ahmad detained near warehouse in Jammu city
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणतंत्र दिवस को लेकर जम्मू कश्मीर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश के सभी चौक-चौराहों सहित अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर नियंत्रण रेखा तक पूरी चौकसी बरती जा रही है। इस बीच जम्मू शहर के वेयर हाउस क्षेत्र में पुलिस ने एक आत्मसमर्पित आतंकी और ओजीडब्ल्यू बशीर अहमद को पकड़ा है।

विज्ञापन


बशीर की गिरफ्तारी तब हुई, जब वह क्षेत्र के प्रमुख सैन्य प्रतिष्ठानों के आसपास संदिग्ध रूप से घूमते देखा गया। मंगलवार शाम को उसे हिरासत में लिया गया। उसके पास से मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद हुए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


जम्मू में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान के पास उसकी उपस्थिति से जुड़े उद्देश्यों और संभावित खतरों का पता लगाने के लिए मामले की जांच फिलहाल चल रही है। बशीर अहमद मूल रूप से जम्मू संभाग के राजोरी जिले का रहने वाला है। उसे जम्मू-कश्मीर पुलिस की खुफिया शाखा ने हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी पहचान एक आत्मसमर्पण करने वाले आतंकवादी और ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) के रूप में की गई है। वर्तमान में जम्मू के बठिंडी के मक्का मस्जिद के पास रहता है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया है। मामले में पुलिस की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed