{"_id":"5f4799c28ebc3eabed24c7a1","slug":"suresh-raina-wants-to-teach-nuances-of-cricket-to-poor-and-rural-children-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suresh Raina सिखाएंगे बच्चों को क्रिकेट की बारीकियां, कहा- अपना हुनर अगली पीढ़ी को सौंपना चाहता हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Suresh Raina सिखाएंगे बच्चों को क्रिकेट की बारीकियां, कहा- अपना हुनर अगली पीढ़ी को सौंपना चाहता हूं
Thu, 27 Aug 2020 05:02 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 27 Aug 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
सुरेश रैना
- फोटो : @ImRaina
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से हाल ही में सन्यास लेने वाले टीम इंडिया के पूर्व सदस्य सुरेश रैना प्रदेश में गरीब और ग्रामीण बच्चों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाना चाहते हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए रैना ने पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह को पत्र लिखकर कहा है कि वह गरीब और ग्रामीण बच्चों को क्रिकेट के गुर सिखाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में क्रिकेट को लेकर युवाओं में बड़ी दीवानगी है। पिछले कुछ वर्षों से आईपीएल में प्रदेश के युवाओं का लगातार चयन इस बात का सबूत भी है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के कुछ दिन बाद पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने जम्मू-कश्मीर के क्रिकेट को बढ़ावा देने का प्रस्ताव दिया है। रैना ने कहा कि वह प्रदेश के वंचित तबकों से आने वाले बच्चों की मदद करेंगे। 33 वर्षीय रैना ने कहा कि वह खेल को कुछ वापस करना चाहते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में सैलाब के महातांडव के बीच यहां हुई बर्फबारी, उफान पर नदियां, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
रैना स्वयं एक कश्मीरी पंडित हैं। उनके पिता त्रिलोकचंद प्रदेश के रैनावाड़ी इलाके के रहने वाले थे। अपने पत्र में रैना ने लिखा है ‘मैं यह पत्र बहुत उम्मीद के साथ लिख रहा हूं और मैं प्रदेश में क्रिकेट को शुरू और प्रमोट करना चाहता हूं। इससे वंचित बच्चों को क्रिकेट में अपना भविष्य बनाने का एक अवसर मिलेगा।’ गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरेश रैना को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने पर प्रदेश में सेवाएं देने का प्रस्ताव दिया था।
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन ने किया स्वागत
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन ने रैना के पत्र का स्वागत किया है। एसोसिएशन ने कहा कि हम सुरेश रैना के प्रस्ताव का स्वागत करते हैं। देश को कई यादगार जीत दिलाने वाले सुरेश रैना का युवाओं को तराशना और क्रिकेट के लिए प्रशिक्षित करना युवाओं के लिए बड़ा लाभदायक होगा।