फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sub-inspector had done tremendous work on anti-terrorism front

बहादुरी और काबिलियत की मिसाल था शहीद अल्ताफ अहमद

Thu, 08 Oct 2015 10:09 AM IST
Updated Thu, 08 Oct 2015 10:09 AM IST
विज्ञापन
sub-inspector had done tremendous work on anti-terrorism front

बांडीपोरा जिले में बुधवार को लश्कर के आतंकियों के हमले में पुलिस के विशेष जांच दल के सब इंस्पेक्टर अल्ताफ अहमद उर्फ अल्ताफ लैपटॉप शहीद हो गए। अल्ताफ को विभाग में ‘24 घंटे ड्यूटी काप’ के नाम से भी जाना जाता था।

विज्ञापन


विभाग के सूत्रों के मुताबिक 2008 के बाद से कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ किए गए 50 फीसदी आपरेशनों में अल्ताफ के शामिल होने के चलते वे आतंकियों के निशाने पर थे। अल्ताफ को रियासत और केंद्र सरकार द्वारा गैलेंट्री मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई आतंकी ठिकानों को नष्ट करने, कई आतंकियों को गिरफ्तार करने और कई को मार गिराने का भी अल्ताफ को श्रेय जाता है। आईजी कश्मीर सईद जावेद मुज्तबा गिलानी ने अल्ताफ को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अल्ताफ की मौत विभाग के लिए बड़ा नुकसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्ताफ कर रहा था इस खूंखार आतंकी को ट्रेक

sub-inspector had done tremendous work on anti-terrorism front

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सब इंस्पेक्टर अल्ताफ अहमद उर्फ अल्ताफ लैपटॉप पिछले कुछ दिनों से लश्कर कमांडर अबू कासिम की मूवमेंट को ट्रैक कर रहे थे। उसे पकड़ने के लिए एसएचओ बांडीपोरा और डीएसपी ऑपरेशन द्वारा बांडीपोरा शहर के पास एक नाका लगाया था।

अल्ताफ उस टाटा मोबाइल (जेके05ई-1096) का पीछा कर रहे थे जिसमें आतंकी सवार थे। वाहन को नाके पर रोककर आतंकियों को दबोचने की योजना थी। लेकिन, बांडीपोरा से करीब 4 किलोमीटर पहले दाछिना गांव के पास आतंकियों के वाहन ने सफेद रंग की निजी कार को ओवर टेक किया और वाहन रोककर उसमें सवार अल्ताफ पर गोलियों की बौछार कर दी।

अल्ताफ अहमद डार दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के जंगल पोरा गाव के रहने वाले थे। अल्ताफ के गांव वालों के अनुसार अल्ताफ को अल्ताफ कंप्यूटर, अल्ताफ लैपटॉप, अल्ताफ साउथ और अल्ताफ सिट जैसे कईं विभिन्न नामों से जाना जाता था।

वह कंप्यूटर विशेषज्ञ था और कई आतंकी गतिविधियों को ट्रैक कर चुका था। अल्ताफ की वीरता और बलिदान को सलाम करने के लिए पुष्प अर्पित समारोह श्रीनगर के पुलिस कंट्रोल रूम में किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed