फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   students protest in jammu University in Professor chandrasekhar Death Case said it is Institutional murder

JU Professor Death: जम्मू विवि में छात्रों का प्रदर्शन, बोले- आत्महत्या नहीं, यह संस्थानिक हत्या का मामला

Fri, 09 Sep 2022 02:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 09 Sep 2022 02:34 PM IST
सार

जम्मू विश्वविद्यालय में छात्रों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रोफेसर चंद्रशेखर को इंसाफ दिए जाने की मांग की।

विज्ञापन
students protest in jammu University in Professor chandrasekhar Death Case said it is Institutional murder
Jammu University Student Protest - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

जम्मू विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चंद्रशेखर की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर शुक्रवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रोफेसर चंद्रशेखर को इंसाफ दिए जाने की मांग की।

विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल एक छात्र ने कहा कि प्रोफेसर चंद्रशेखर की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि संस्थानिक हत्या का मामला है, जिसकी उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। छात्र ने कहा, 'वह मनोविज्ञान के प्रोफेसर थे जो लोगों को समझाते थे, लोगों को अवसाद से बाहर निकालते थे, लेकिन उन्हें इतना प्रताड़ित किया गया कि वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गए। इसके लिए एसआईटी गठित की जानी चाहिए या इस मामले की सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन


 प्रोफेसर चंद्रशेखर की पत्नी का आरोप- विभागाध्यक्ष आरती बख्शी नहीं चाहती थीं कि चंद्रशेखर बनें HOD
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य छात्र ने कहा कि वह जल्द ही एचओडी बनने वाले थे। उन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगा था, जिसकी जांच होनी चाहिए। इस बात के लिए वह प्रोफेसर का पक्ष नहीं ले रहे हैं, लेकिन इस मामले में निष्पक्ष जांच नहीं की गई। न तो प्रोफेसर चंद्रशेखर को अपना पक्ष रखने दिया गया और न ही कमेटी में शामिल सभी लोगों को बुलाया गया।  ऐसे में इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए।

Jammu University: फंदे पर लटकते मिले जम्मू विवि मनोविज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर, यौन उत्पीड़न के लगे थे आरोप
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed