{"_id":"6525bbeca9a794e145042936","slug":"strom-power-down-water-problem-jammu-news-c-10-jmu1037-219871-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आंधी से हिला बिजली ढांचा, 12 से 15 घंटे तक कट के कारण पेयजल किल्लत गहराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आंधी से हिला बिजली ढांचा, 12 से 15 घंटे तक कट के कारण पेयजल किल्लत गहराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आंधी के कारण बिजली निगम का ढांचा पूरी तरह हिल गया। सोमवार रात आठ बजे 30 से 40 प्रति किमी की रफ्तार से चलीं हवाओं ने जमकर तांडव मचाया, जिसका असर बुधवार सुबह तक रहा। 12 से लेकर 15 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। कनाल, नई बस्ती और फ्लायं मंडाल में करीब छह से ज्यादा ट्रांसफार्मर जल गए। दस से अधिक पोल क्षतिग्रस्त भी हुए। शहरी इलाकों के कुछ हिस्सों में सुबह आठ और ग्रामीण इलाकों के कई भागों में सुबह 11 बजे बिजली आई। इस कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। बिजली न आने के कारण पानी की किल्लत अलग से सताई। पुराना शहर, बस स्टैंड, बख्शी नगर, सुभाष नगर, रिहाड़ी, रूप नगर, पटोली ब्राह्मणा, बाहु फोर्ट, कासिम नगर सहित नरवाल में लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा।
कुछ इलाकों में हालात ऐसे थे कि एक मोहल्ले में बिजली थी तो साथ के एरिया में बंद थी। इस कारण देर रात से लेकर सुबह तक शिकायत केंद्रों में फोन की घंटी बजती रही। कर्मचारी मरम्मत कार्यों में जुटे रहे। तारों से टहनियों को हटाया गया। कुछ स्थानों पर पेड़ों को हटाने के लिए सुबह तक काम चलता रहा। 33 केवी लाइन में भी तकनीकी खराबी आई।
मुट्ठी, उदयवाला, बरनाई, जानीपुर, बख्शी नगर, सर्कुलर रोड, बजालता, शक्ति नगर के कुछ हिस्सों में सुबह आठ बजे बिजली बहाल हुई। इसी तरह गरोटा, मिश्रीवाला, अखनूर, रामगढ़, विजयपुर, मीरां साहिब, छन्नी हिम्मत, रगूंडा, आनंदपुर के कई इलाकों में सुबह 11 बजे बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली।दूसरी ओर, प्रदेश के ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी होने से भी बिजली का उत्पादन लगातार कम हो रहा है। इस कारण विभाग को कट लगाने पड़ रहे हैं। वहीं, विभाग नुकसान के आंकलन में जुट गया है। उधर, जलशक्ति विभाग के अनुसार बिजली न आने से स्टोरेज प्लांटों से 30 फीसदी कम पानी की आपूर्ति की गई।
विज्ञापन
बिजली न आने के कारण स्टोरेज प्लाटों में पानी की आपूर्ति 30 फीसदी कम हुई। बुधवार से रूटीन में पानी आएगा।
- राजेश, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग
शहरी इलाकों में सुबह बजे बिजली बहाल कर दी गई। ग्रामीण इलाकों में 11 बजे तक काम चला। कुछ जगहों पर ट्रांसफार्मर जल गए। इसके अलावा पेड़ और टहनियां गिरी। इस कारण परेशानी आई।
- जनक सिंह, एक्सईएन, बिजली कारपोरेशन