{"_id":"6525bb781adfbaa9b3042745","slug":"strom-paddy-crop-jammu-news-c-10-jam1008-219951-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: धान की फसल जमीन पर बिछी, नुकसान के लिए सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: धान की फसल जमीन पर बिछी, नुकसान के लिए सर्वे शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। आंधी के कारण जम्मू के कई इलाकों में धान की फसल जमीन पर बिछ गई। इसके कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। वहीं, विभाग की ओर से नुकसान का पता लगाने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। इसके अलावा बीमा कंपनियों के पास बड़े स्तर पर शिकायतें पहुंची हैं। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार कुंडल का कहना है कि अभी आंकड़ा बताना मुश्किल है, लेकिन नुकसान ज्यादा होने की आशंका है। इसका आंकलन करने के लिए आठ टीमें बनाई हैं जो अलग-अलग जगहों से जानकारी ले रही हैं। अगले दो से तीन दिन में पता चल पाएगा कि नुकसान कितना हुआ है। वहीं, जिले में 40,500 हेक्टेयर में धान की फसल लगी है जिसमें 20 हजार हेक्टेयर में धान है। इसमें पकने में एक महीना है, अन्य फसलें लगभग पक चुकी हैं, कई जगहों पर कटाई शुरू हो चुकी है।
72 घंटे में इस नंबर पर दें जानकारी
यदि फसल खराब हुई है तो टोल फ्री नंबर 18001035490 और 18001035499 पर जानकारी दे सकते हैं। हालांकि शिकायत और जानकारी नुकसान के 72 घंटे के भीतर देनी होगी। जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि अभी तक काफी शिकायतें पहुंची हैं। वीरवार को पता चलेगा कि कुल कितनी शिकायतें आईं। ब्यूरो
विज्ञापन
72 घंटे में इस नंबर पर दें जानकारी
यदि फसल खराब हुई है तो टोल फ्री नंबर 18001035490 और 18001035499 पर जानकारी दे सकते हैं। हालांकि शिकायत और जानकारी नुकसान के 72 घंटे के भीतर देनी होगी। जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि अभी तक काफी शिकायतें पहुंची हैं। वीरवार को पता चलेगा कि कुल कितनी शिकायतें आईं। ब्यूरो
विज्ञापन