फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   strik in kashmir

श्रीनगर में लाल चौक समेत सभी बाजार रहे बंद

Tue, 02 Feb 2016 10:33 PM IST
Updated Tue, 02 Feb 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
strik in kashmir

बाढ़ प्रभावित व्यवसायियों के पुनर्वास मामले में सरकार की विफलता पर मंगलवार को श्रीनगर में लगभग सभी व्यवसायियों ने हड़ताल की।

विज्ञापन


बंद का आह्वान कश्मीर ट्रेडर्स एंड मेन्यूफेक्चरर्स फेडरेशन (केटीएमएफ) द्वारा किया गया था। इसके तहत श्रीनगर का बिजनेस हब लाल चौक सहित लगभग सभी इलाकों में दुकानें और कारोबारी इदारे बंद रहे।

बशीर अहमद राथर के नेतृत्व वाले केटीएमएफ के धड़े ने वर्ष 2014 में आई बाढ़ से प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास के वादे से पीछे हटने का सरकार पर आरोप लगाया।
विज्ञापन

मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

strik in kashmir

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मुआवजे के बजाय ब्याज सहायता प्रदान करने के कदम से लगता है कि यह एक प्रयास है छोटे व्यापारियों के लिए किसी भी वित्तीय सहायता से इनकार करने का।

उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो वह किसी भी हद तक जा सकते हैं।
केटीएमएफ के यासीन खान धड़े ने इस हड़ताल से दूरी बनाए रखी।

उनका कहना है कि व्यापारी वर्ग को सरकार की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि वह पहले बाढ़ प्रभावित व्यापारियों की लंबित पुनर्वास की मांगों को लेकर राजभवन से जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed