फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   stones pelt at congress rally in srinagar

श्रीनगर: मुफ्ती के खिलाफ प्रदर्शन, कांग्रेस की रैली पर पत्थरबाजी

Tue, 05 May 2015 03:23 PM IST
Updated Tue, 05 May 2015 03:23 PM IST
विज्ञापन
stones pelt at congress rally in srinagar

जम्मू कश्मीर सरकार ने शीतकालीन राजधानी जम्मू से स्थानांतरण के बाद आज से यहां ग्रीमष्मकालीन राजधानी में काम काज शुरू कर दिया। सचिवालय खुलने से पहले कांग्रेस की ओर से सरकार के खिलाफ विरोध रैली की आवहान किया था।

विज्ञापन


बुधबार को श्रीनगर के मियासुमा इलाके में कांग्रेस की रैली गुजर रही थी तभी रैली पर पथराव शुरु हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ता जब सचिवालय की तरफ बढ़ रहे थे तब उन्हें पुलिस ने बडशाह चौक पर रोका इसी दौरान इसी कांग्रेस की रैली पर पत्थर फेंके गये। ये इलाका अलगाववादी नेता यासीन मलिक का गढ़ माना जाता है।
विज्ञापन


बडशाह चौक पर जिस समय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे उसी समय करीब के मैसूमा इलाके के युवाओं के एक समूह ने स्वतंत्रता समर्थक नारे लगाए और रैली में शामिल लोगों पर पत्थर फेंके, पत्थरों से बचने के लिए लोगों इधर उधर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'यह एक अपवित्र गठबंधन है।'

stones pelt at congress rally in srinagar

जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'चुनाव से पहले पीडीपी ने भाजपा को सत्ता में आने से रोकने की बात कहकर लोगों से वोट मांगे थे। लेकिन वही पीडीपी भाजपा के साथ गठबंधन कर सत्ता में व‌िराजमान हो गई।

उन्होंने कहा, 'यह एक अपवित्र गठबंधन है।' मीर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने चुनाव से पहले घाटी के लोगों से किये वादे तोड़ दिए हैं।

उन्होंने कहा, 'हम मुफ्ती मोहम्मद सईद को याद दिलाना चाहते हैं कि वह उसी पार्टी की मदद से सत्ता में हैं जिसके खिलाफ लोगों ने उन्हें वोट दिया था।  हम लोग उनसे पूछना चाहते हैं कि भाजपा के साथ हाथ मिलाने के पीछे उनकी क्या मजबूरी रही।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed