{"_id":"5c1e1ba7bdec2256cb723fe2","slug":"stone-pelting-by-local-businessman-on-jda-team-during-encroachment-opration-at-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में अवैध कब्जा हटाने पर बवाल, एसएचओ घायल हुए तो बुलाई फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में अवैध कब्जा हटाने पर बवाल, एसएचओ घायल हुए तो बुलाई फोर्स
Sat, 22 Dec 2018 04:43 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज टीम, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज टीम, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 22 Dec 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में तवी नदी किनारे बेलीचराना इलाके में अतिक्रमण हटाने के दौरान शनिवार को जमकर बवाल हुआ। पथराव में जम्मू डेवलपमेंट अथारिटी (जेडीए) के वीसी पवन राठौर, बख्शीनगर एसएचओ समेत टीम के दर्जनभर लोग घायल हो गए। नगर निगम के एक कर्मचारी को आंख में चोट के कारण आपरेशन कराना पड़ा, जबकि गंभीर चोट के कारण जेडीए वीसी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
नगर निगम और जेडीए के लगभग डेढ़ दर्जन वाहनों को नुकसान पहुंचा है। स्थिति को संभालने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। वाटर कैनन से पानी की बौछार करनी पड़ी। छह घंटे तक बवाल चलता रहा। जेडीए, नगर निगम और वन विभाग की टीम शनिवार सुबह चार बजे सीआरपीएफ और राज्य पुलिस के साथ अतिक्रमण हटाने बेलीचराना (जावेद नगर) पहुंची। टीम ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की तो लोग सड़कों पर उतर आए।
उन्होंने अभियान का विरोध करते हुए भारी पथराव शुरू कर दिया। अचानक शुरू हुए पथराव से टीम को संभलने का मौका तक नहीं मिला। एकबारगी तो स्थिति ऐसी बनी कि स्थानीय लोगों ने टीम को दौड़ा लिया। माहौल खराब होने पर जेडीए की टीम बिना अतिक्रमण हटाए ही पीछे हट गई।
विज्ञापन
सुबह नौ बजे मामले ने तूल पकड़ लिया। बस्ती में रहने वाले लोग पुल पर एकत्रित हो गए और जमकर नारेबाजी करने लगे। उन्होंने रास्ता जाम कर दिया। सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शित किया। पूर्व मंत्रियों के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। लगभग 11 बजे पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद प्रदर्शनकारी वहां से हटे। पूरे इलाके में तनाव की स्थिति है।