{"_id":"60990a578ebc3e47792b8d4b","slug":"standoff-between-private-transporters-and-government-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सरकार और ट्रांसपोर्टरों के बीच गतिरोध बरकरार, 20 दिनों से यात्री वाहन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सरकार और ट्रांसपोर्टरों के बीच गतिरोध बरकरार, 20 दिनों से यात्री वाहन ठप
Mon, 10 May 2021 03:56 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 10 May 2021 03:56 PM IST
सार
ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि फिलहाल सरकार के साथ किसी भी स्तर पर कोई बातचीत नहीं हुई है। कोरोना कर्फ्यू खत्म होने के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू में निजी ट्रांसपोर्टरों और सरकार के बीच गतिरोध खत्म नहीं होने से पिछले 20 दिनों से यात्री वाहन सड़कों से गायब हैं। हालांकि, जिलों में कोरोना कर्फ्यू लगा होने के कारण यात्री वाहनों की हड़ताल से लोगों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है, लेकिन जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को समस्या आ रही है।
विज्ञापन
जम्मू संभाग के कुछ जिलों को छोड़ दें तो अधिकांश जिलों में यात्री वाहन पूरी तरह से बंद हैं। इस कारण वाहन चालक, सह चालक और वाहन मालिकों को आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है। वाहन मालिक बैंक की किस्ते जमा नहीं करवा पा रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टरों का कहना कि बैंकों ने कई वाहन मालिकों को एनपीए घोषित कर दिया है। जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन टीएस वजीर ने कहा कि हमारी गाड़ियां खड़ी हैं, बावजूद इसके हम चालक और सहचालक को वेतन दे रहे हैं। सरकार का रवैया ट्रांसपोर्टरों के प्रति काफी निराशाजनक है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कोरोना कर्फ्यू: सड़क पर सन्नाटा और मन में तबाही का तूफान, तस्वीरों में देखिए जम्मू-कश्मीर का हाल
यह भी पढ़ें- थैलेसीमिया के मरीज ध्यान दें: संक्रमण से बचने के लिए करें ये काम, इन नियमों की अनदेखी न करें
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर 2004 से पहले आतंकियों का गढ़ था यह इलाका, नए सिरे से नेटवर्क खड़ा करने की साजिश