प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। आपात सेवाओं के अलावा लोगों को बेवजह आवागमन की अनुमति नहीं मिलेगी। पुलिस की ओर से कोरोना कर्फ्यू का प्रदेश के अन्य हिस्सों की तरह श्रीनगर में भी सख्ती से पालन कराया जा रहा है। शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। केवल आपात सेवाओं व अत्याधिक जरूरी कार्यों के लिए निकले इक्का-दुक्का लोग ही नजर आ रहे हैं। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस सहित सुरक्षा कर्मियों की तैनाती है। कोरोना कर्फ्यू के बढ़ते ही मजदूरों के सामने कई समस्याएं खड़ी हो गई हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया है। इसके बढ़ते ही पुलिस ने भी कमर कस ली, अब शहर में और सख्ती बढ़ा दी है। रविवार को शाम ढलते ही पुलिस ने हर चौक-चौराहे, सड़कों पर तार और बैरिकेड लगाकर रास्ते बंद कर दिए थे।
कोरोना कर्फ्यू: सड़क पर सन्नाटा और मन में तबाही का तूफान, तस्वीरों में देखिए जम्मू-कश्मीर का हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 10 May 2021 10:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन