प्रदेश के पुंछ जिले में आतंकी ठिकाने से रविवार को ग्रेनेड की बड़ी खेप मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सुरनकोट तहसील के अधिकतर क्षेत्र वर्ष 2004 से पहले आतंकियों के गढ़ थे। सुरक्षाबलों ने कड़ी मेहनत के बाद इस इलाके से आतंकियों का सफाया कर दिया था। घाटी में सख्ती के बाद अब दहशतगर्द नए सिरे से नेटवर्क खड़ा करने की साजिश रच रहे हैं। बता दें कि जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की साजिश को नाकाम करते हुए सुरनकोट तहसील में आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर 19 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए। सेना के अनुसार आतंकियों की पुंछ क्षेत्र में शांति और सौहार्द को बिगाड़ने की साजिश को विफल कर दिया गया है। जिस स्थान से यह हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं वह पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के करीब है। सुरक्षाबलों को खुफिया सूचना मिली थी कि आतंकी सुरक्षाबलों को एनएच 144-ए पर निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर: 2004 से पहले आतंकियों का गढ़ था यह इलाका, नए सिरे से नेटवर्क खड़ा करने की साजिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 10 May 2021 12:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन