फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Staff Nurse of Super Speciality Hospital Found Dead in Rent House

Jammu News: किराये के कमरे में मृत मिली सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्टाफ नर्स

विज्ञापन
Staff Nurse of Super Speciality Hospital Found Dead in Rent House
मृतक नर्स सिमरण: स्रोत स्वयं
- कमरे में मिली डायरी में लिखा साथी युवक कर्मी का नाम, मुझे कुछ हुआ तो ये उसका जिम्मेदार होगा
विज्ञापन

- पति से तलाक के बाद अकेली रह रही थी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जम्मू में तैनात स्टाफ नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे अपने किराये के कमरे में मृत मिली। पास ही कुछ सिरिंज भी मिली हैं। एक डायरी कमरे से बरामद की गई है जिस पर एक युवक के नाम का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि मेरी मौत का जिम्मेदारी ये युवक होगा।
महिला मूल रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली थी। उसकी शादी जम्मू के भगवती नगर में हुई थी। पति से तलाक हो चुका था। इस समय वह अकेली रह रही थी। पुलिस ने मृतक सिमरनप्रीत कौर के परिजनों को सूचित कर दिया है जो चंडीगढ़ के सेक्टर एक में रहते हैं। शव को जीएमसी शवगृह में रखा गया है। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को बख्शी नगर पुलिस थाने में घटना की सूचना मिली। जिस घर में महिला किराये पर रहती थी। उन्हीं लोगों ने पुलिस को सूचित कर बताया कि महिला कमरे से बाहर नहीं आ रही। उसका मोबाइल भी बंद है। पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर से महिला का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायरी से खुलेगा मौत का राज
कमरे से मृतका की डायरी भी मिली है। इसके तीन पन्नों पर रोमन और हिंदी में लिखा गया है। इन तीन पन्नों पर महिला ने अपने साथ काम करने वाले भद्रवाह के एक कर्मचारी का नाम लिखा है। आगे लिखा है, मैं अपना घर छोड़कर जब आई। तबसे इसके साथ रहती थी। बैंक खाता नंबरों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि मैंने कर्ज लेकर इसको पैसे दिए। अब यह मेरे पैसे नहीं दे रहा।
अंत में लिखा है कि मेरी मौत का जिम्मेदार पूरी तरह से ये होगा। डायरी पर रविवार 21 जुलाई 12:47 बजे का समय भी अंत में लिखा गया है। इसके बाद हस्ताक्षर किए गए हैं।
बेटा और बेटी पति के पास रहते हैं
सिमरनप्रीत की शादी जम्मू के भगवती नगर में हुई थी। इसके बाद एक बेटा और बेटी हुए लेकिन कुछ समय पहले पति से तलाक हो गया। बच्चे पति के पास रहने लगे। सिमरनप्रीत किराये के कमरे में रहने लगी।
डायरी समेत कई सुबूत जुटाए
बख्शी नगर थाना के प्रभारी साजिद मुगल का कहना है कि महिला के कमरे से एक डायरी मिली है। पास ही कुछ सिरिंज और मोबाइल भी मिला है। डायरी पर रोमन में लिखा गया है। यह सब जब्त कर लिए गए हैं। एफएसएल की टीमों से जांच के तमाम सबूत एकत्र किए गए हैं। मौत का कारण क्या था, इसका पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
सहकर्मी की मौत की खबर सुन स्टाफ सदस्यों की आंखों से छलके आंसू
जम्मू। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की मौत की सूचना के बाद सोमवार को दिनभर अस्पताल के स्टाफ में गमगीन माहौल रहा। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि एक दिन पहले तक उनके साथ काम करने वाला साथी अब इस दुनिया में नहीं है।

कार्डियोलाजी विभाग के एचओडी डाॅ. सुशील शर्मा के अनुसार स्टाफ नर्स सिमरनप्रीत कौर अपने काम में माहिर थी। उसने कभी भी किसी स्टाफ को कोई शिकायत का मौका नहीं दिया। शनिवार को वह ड्यूटी पर आई थी लेकिन रविवार की छुट्टी होने के कारण वह अस्पताल में मौजूद नहीं थी। इस दुखद घटना के बाद कई स्टाफ सदस्यों के आंखों में आंसू छलक रहे थे। अस्पताल की उप चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. संजोगिता सूदन ने कहा कि सिमरनप्रीत की हर किसी के साथ सहानुभूति रहती थी। हमें खुद ही उसकी मौत पर यकीन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed