फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   stadium problem

Jammu News: दीवार के साथ ढह गया खिलाड़ियों का अभ्यास

विज्ञापन
stadium problem
नौ महीने से टूटी पड़ी रानी सुचेत सिंह स्टेडियम की दीवार
विज्ञापन

खिलाड़ियों में रोष, स्टेडियम की हालत भी खस्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे के अराजी मोहल्ले में रानी सुचेत सिंह स्टेडियम की हालत खस्ता होने से खिलाड़ियों में रोष बना हुआ है। उनके अनुसार स्टेडियम की एक दीवार नौ माह से टूटी हुई है, जिसकी मरम्मत नहीं करवाई जा रही। इसके कारण खिलाड़ी यहां अभ्यास नहीं कर पा रहे।
खिलाड़ी अमन संब्याल, चंद्र उदय सिंह, दिग्विजय सिंह और निखिल सिंह ने बताया कि सांबा में खेल मैदान के न होने से युवाओं की प्रतिभा दबी की दबी ही रह जाती है। उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का मौका ही नहीं मिलता। उन्होंने बताया कि कभी सांबा में हॉकी, फुटबॉल की छह से अधिक टीमें हुआ करती थीं। युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भाग ले चुके हैं। खेल मैदान के अभाव में खिलाड़ी अब पीछे हटते गए। अराजी मोहल्ले में खेल स्टेडियम बनाए जाने से उन्हें खुशी हुई थी कि अब खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

बताया कि स्टेडियम ऊबड़-खाबड़ है। नौ माह से दीवार गिर गई है। उसकी मरम्मत के लिए भी कोई उचित कदम नहीं उठाया जा रहा। आज लावारिस मवेशी भी स्टेडियम के अंदर घुस जाते हैं। ऐसे में खिलाड़ी कैसे वहां अभ्यास कर पाएंगे। उनके अनुसार बारिश के दौरान स्टेडियम का पानी एक ही तरफ जाता है, जहां से दीवार टूटी है। ऐसे में प्रशासन की ओर से सरकारी कार्यक्रम के दौरान लीपापोती कर दी जाती है। उन्होंने मांग उठाई है कि टूटी दीवार की शीघ्र मरम्मत करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मैंने एक माह पूर्व ही कार्यभार संभाला है। मैं मौके पर गई थी। टूटी दीवार की मरम्मत के लिए योजना बनाकर उच्च अधिकारियों को देंगे और शीघ्र ही दीवार की मरम्मत करवाई जाएगी।
- चन्द्रकांता, जिला अधिकारी, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed